Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Gopichand Malineni has teamed up with action hero Sunny Deol for SDGM to show him like never before
{"_id":"6680d2546813089ff00a096b","slug":"gopichand-malineni-has-teamed-up-with-action-hero-sunny-deol-for-sdgm-to-show-him-like-never-before-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SDGM: गोपीचंद की आगामी फिल्म में दिखेगा सनी देओल का सुपरहिट अंदाज, एक्शन अवतार में नजर आएंगे अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SDGM: गोपीचंद की आगामी फिल्म में दिखेगा सनी देओल का सुपरहिट अंदाज, एक्शन अवतार में नजर आएंगे अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:18 AM IST
सार
मसाला फिल्मों के सफल निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म 'एसडीजीएम' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ फिल्मों के निर्देशक की इस फिल्म को लेकर पूरे भारत में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
गोपीचंद-सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मसाला फिल्मों के सफल निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म 'एसडीजीएम' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ फिल्मों के निर्देशक की इस फिल्म को लेकर पूरे भारत में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की घोषणा होने के बाद से दर्शक इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी-छोटी जानकारी पर लगातार निगाहें टिकाए हुए हैं। फिल्म में हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सनी देओल नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है, जिसकी जानकारी निर्माताओं द्वारा हाल में ही दी गई थी। फिल्म को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है, जिसको लेकर निर्देशक ने बीते दिनों बात भी की थी। अब फिल्म को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है।
इस फिल्म के निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी काफी दिलचस्प है। गोपीचंद मास फिल्मों के सफल निर्देशक हैं। वहीं, सनी देओल मास तथा एक्शन फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। ऐसे में दर्शकों को पर्दे पर पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म देखने को मिल सकती है। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है, फिल्म को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में निर्देशक सनी देओल को पहले से काफी अलग और बड़े अवतार में पेश करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में सनी देओल के कुछ मशहूर डायलॉग्स को फिर से पर्दे पर जिंदा किया जाएगा।
Tabu: तब्बू के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने में अजय देवगन को नहीं है दिलचस्पी, अभिनेत्री ने किया खुलासा
3 of 4
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय सिनेमा में सनी देओल शुरुआती कुछ एक्शन अभिनेताओं में से एक हैं। वह उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में एक्शन फिल्म की दर्शकों के बीच स्वीकार्यता बढ़ाई है। भारतीय फिल्मों के इतिहास में अमिताभ बच्चन को एक्शन हीरो के तौर पर सबसे पहले पुख्ता पहचान मिली थी, लेकिन सनी देओल भी बाद में दर्शकों द्वारा बतौर एक्शन हीरो काफी पसंद किए गए। पिछले साल ही सनी ने 'गदर 2' फिल्म के साथ वापसी की थी। इस फिल्म में उनका वही चिरपरिचित एक्शन अवतार नजर आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Noor Mohammad Charlie: कभी रोजी रोटी जुटाने को छाता था सहारा, फिर देश के पहले कॉमेडियन का तमगा किया हासिल
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'एसडीजीएम' की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोपीचंद अपनी फिल्मों में एक्शन काफी अच्छे से दिखाते हैं, ऐसे में उनकी फिल्म में सनी देओल को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखना दर्शको के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। बात करें 'एसडीजीएम' की तो इसमें मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा को चुना गया है। टॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। थमन एस फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। ऋषि पंजाबी सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं और नवीन नूली संपादन का काम देख रहे हैं। साथ ही अविनाश कोल्ला प्रोडक्शन डिजाइनिंग कर रहे हैं।
कॉपीराइटर के तौर पर विज्ञापन की दुनिया में राज ने रखा था कदम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।