{"_id":"674b70b479fc1f934a017e58","slug":"govinda-and-krushna-abhishek-hugs-together-at-the-great-indian-kapil-show-did-ends-years-of-dispute-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda And Krushna: जब गोविंदा के गले लगे कृष्णा अभिषेक, अभिनेता बोले- हल्के में लेकर मामा बना रहे हो क्या?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda And Krushna: जब गोविंदा के गले लगे कृष्णा अभिषेक, अभिनेता बोले- हल्के में लेकर मामा बना रहे हो क्या?
Sun, 01 Dec 2024 01:40 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:40 AM IST
सार
Govinda And Krushna: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में कृष्णा और गोविंदा को गले मिलते हुए देखा गया। दोनों के बीच काफी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था। हालांकि, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी के बाद से दोनों के रिश्तों में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। आरती को आशीर्वाद देने गोविंदा खुद पहुंचे थे। अब गोविंदा और कृष्णा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक दूसरे के साथ गले मिलकर विवाद को खत्म कर दिया है। दोनों ने साथ में डांस किया और कृष्णा ने अभिनेता के पैरों पर गिरकर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों का यह मिलन वाकई में भावुक कर देने वाला था।
गले मिले कृष्णा और गोविंदा
- फोटो : यूट्यूब
मामा-भांजे मिले गले
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा अभिषेक गोविंदा को अपने साथ स्टेज पर डांस करने के लिए ले गए। इस दौरान दोनों ने गोविंदा के हिट गाने 'फिल्मों के सारे हीरो' पर डांस किया और दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। कृष्णा ने गोविंदा को गले लगाया और उन्हें 'मामा नंबर वन' भी कहा। इस दौरान गोविंदा ने मजाक में कहा कि ‘मामा नंबर वन’ कहने का क्या मतलब है। हल्के में लेकर मामा बना रहे हो क्या?
Sobhita Dhulipala Vs Samantha: शोभिता की पोस्ट पर सामंथा के फैंस का हमला, निमरत कौर ने किया कमेंट तो मिले ताने

गोविंदा
- फोटो : यूट्यूब
गोविंदा ने अपने पैर को लेकर किया मजाक
इस दौरान गोविंदा अपने पैर का भी मजाक उड़ाते हुए नजर आएं। जब कृष्णा ने चंकी पांडे के बारे में मजाक किया। पिछले महीने अभिनेता के पैर में उनकी ही बंदूक से गलती से गोली चल गई थी, जो उनके पैरों में लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बात का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने और ऊपर गोली मारी होती तो कल्पना कीजिए कि कितने लेग पीस होते!

कृष्णा अभिषेक
- फोटो : यूट्यूब
कृष्णा ने गोविंदा को दिया श्रेय
शो के दौरान कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा को अपनी सफलता का श्रेय दिया। कृष्णा ने आगे कहा कि वह जो भी कहना चाहेंगे, कहेंगे क्योंकि उनके मामा यहां हैं! उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद के कारण ही वह स्टार बने हैं। गोविंदा उनकी इस प्यारी हरकत पर मुस्कुराए।
शो के दौरान कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा को अपनी सफलता का श्रेय दिया। कृष्णा ने आगे कहा कि वह जो भी कहना चाहेंगे, कहेंगे क्योंकि उनके मामा यहां हैं! उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद के कारण ही वह स्टार बने हैं। गोविंदा उनकी इस प्यारी हरकत पर मुस्कुराए।
विज्ञापन
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक
- फोटो : यूट्यूब
क्या था विवाद का कारण?
कृष्ण अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच साल 2016 में सार्वजनिक रूप से झगड़ा हुआ था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कृष्णा ने उनके शो पर एक मजाक किया, जो गोविंदा को अपमानजनक लगा। लेटेस्ट एपिसोड में गोविंदा के साथ अभिनेता शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी मौजूद थे।
Shraddha Kapoor: 'राजाधिराज’ देखने मुंबई से दिल्ली आईं श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर ने भी उठाया कृष्ण लीला का आनंद