फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे गोविंदा, वीडियो शेयर कर फैंस का बढ़ाया उत्साह

Wed, 25 Jun 2025 09:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

Govinda Upcoming Film: गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें बड़ा दावा किया है। उनकी वीडियो को देखकर फैंस उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन
Govinda Announces will come back from new film Duniyadari shares dance video
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @ govinda_herono1

पांच साल तक बड़ी स्क्रीन से दूर रहने के बाद आखिरकार गोविंदा अपनी नई फिल्म से पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। गोविंदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है और इसमें अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी है। 

Govinda Announces will come back from new film Duniyadari shares dance video
गोविंदा के आयोजन की तैयारी में जुटे समाजजन

गोविंदा की पोस्ट में क्या है?
गोविंदा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जींस और शर्ट पहन कर डांस कर रहे हैं। वह हवा में एक लाल कैप उछाल कर अपने सिर पर लगाते हैं और डांस करते हैं। इसके साथ ही वह चेहरे से जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रहे हैं। गोविंदा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुनियादारी' के लिए अभ्यास कर रहा हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)


Govinda Announces will come back from new film Duniyadari shares dance video
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@govinda_herono1

फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है
गोविंदा की अपकमिंग फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि फिल्म में उनके अलावा कौन से एक्टर या एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म की कहानी क्या है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि गोविंदा हमारे लिए अपनी फिल्म में क्या नया ला रहे हैं? गोविंदा की वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'चलो तैयार हो जाओ।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बॉस आज भी वही लचक है आपकी।'

यह खबर भी पढ़ेंKarishma Kapoor: 90 के दशक में सलमान और गोविंदा के साथ हिट रही करिश्मा कपूर की जोड़ी, की ये बेहतरीन फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Announces will come back from new film Duniyadari shares dance video
गोविंदा, सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा को काम न मिलने पर पत्नी परेशान
हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा था कि गोविंदा को काम नहीं मिल रहा है। उनके उम्र के कलाकारों को काम मिल रहा है। उनके बच्चे उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि गोविंदा ओटीटी पर काम नहीं करना चाहते हैं वह सिर्फ बड़े पर्दे पर काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Govinda Announces will come back from new film Duniyadari shares dance video
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

गोविंदा को अवतार में मिल रहा था काम
इससे पहले गोविंदा ने दावा किया था कि हॉलीवुड के निर्देशक जेम्स कैमरून ने उनसे फिल्म 'अवतार' के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि निर्देशक ने उन्हें भारी भरकम फीस ऑफर की थी। हालांकि उन्होंने निर्देशक के ऑफर को ठुकरा दिया था। हालांकि इस बारे में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उर्फी जावेद के यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता।
आपको बता दें कि गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ शक्ति कपूर, दीगंगना सूर्यवंशी और प्रेम चोपड़ा थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed