Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Govinda Bullet Injury Police dissatisfied with Actor statement Will record it again after his discharge
{"_id":"66fe05e2dd25caf0e3036dba","slug":"govinda-bullet-injury-police-dissatisfied-with-actor-statement-will-record-it-again-after-his-discharge-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं, घटना के दौरान अभिनेता के अलावा दूसरा शख्स भी था मौजूद?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं, घटना के दौरान अभिनेता के अलावा दूसरा शख्स भी था मौजूद?
बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान टीम ने गोविंदा से घटना के संबंध में जानकारी ली। खबर है कि गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है और पुलिस दोबारा गोविंदा बयान दर्ज कर सकती है।
2 of 4
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को शुरू में गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला। वे गोविंदा के बयान से कुछ हद तक आश्वस्त नहीं हैं और जल्द ही उनका बयान फिर से दर्ज कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उनका बयान भी दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
3 of 4
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे गोविंदा के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिसके बाद उन्हें गलत या झूठा ठहराया जा सके। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जब रिवॉलवर 0.32 बोर की थी तो उससे फायर हुई बुलेट 9 एमएम की कैसे हो सकती है। क्योंकि इस रिवाल्वर में 9 एमएम की बुलेट आ ही नहीं सकती है। अब पुलिस हादसा या वारदात के एंगल से छानबीन करेगी और केस की जांच करेगी। यही नहीं, पुलिस को इस बात का शक भी है कि जब गोविंदा को गोली लगी थी, उस वक्त कोई और भी अभिनेता के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
यही नहीं, क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि वह अब इस दूसरे शख्स की तलाश कर रहे हैं और क्योंकि गोविंदा खुद शिंदे सरकार के नेता हैं। इसलिए वह कई सवालों के जवाब देने से भी कतरा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।