Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Govinda father Arun Kumar Ahuja Birthday special know unknown facts about actors life family and career
{"_id":"63c531044753f817230b3cec","slug":"govinda-father-arun-kumar-ahuja-birthday-special-know-unknown-facts-about-actors-life-family-and-career-2023-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arun Ahuja: पैदा होते ही गोविंदा को बेटा मानने से इनकार कर बैठे थे पिता अरुण, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arun Ahuja: पैदा होते ही गोविंदा को बेटा मानने से इनकार कर बैठे थे पिता अरुण, हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने इस देश को कई सारे कलाकार दिए हैं, इसी लिस्ट में शामिल हैं अरुण कुमार अहूजा, जिन्हें गोविंदा के पिता के रूप में भी जाना जाता है। गोविंदा के पिता अरुण एक्टर थे और मां सिंगर, लेकिन गोविंदा के जन्म से कुछ समय पहले ही मां-बाप के बीच दूरियां बढ़ गईं, जिसका कारण पिता गोविंदा को समझते थे। आज अरुण अहूजा का जन्मदिन है, तो चलिए जानते हैं कि क्यों अरुण ने अपने ही बेटे को गोद लेने से मना कर दिया था।
2 of 4
गोविंदा के पिता अरुण
- फोटो : social media
अरुण कुमार अहूजा एक्टर थे, जिन्हें महबूब खान की फिल्म 'औरत' से पहचाना जाता है और उनकी पत्नी निर्मला देवी जानी-मानी सिंगर थीं। गोविंदा के जन्म से कुछ महीनों पहले इनकी मां साध्वी बन गई थीं। इनके माता-पिता साथ जरूर रहते थे, लेकिन साध्वी बनने के बाद मां ने उनसे दूरी बना ली थी। इस बात से गोविंदा के पिता को नाराजगी थी, जो गोविंदा पर उतरी। जब गोविंदा का जन्म हुआ तो पिता ने उन्हें गोद लेने से इनकार कर दिया। उन्हें लगता था कि गर्भवती होने के कारण ही उनकी पत्नी ने साध्वी बनने का फैसला किया।
3 of 4
गोविंदा के पिता अरुण
- फोटो : social media
आपको बता दें कि कुछ समय बाद जब परिवार ने समझाया तो पिता ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए। गोविंदा का परिवार पहले मुंबई सबर्ब में एक आलीशान बंगले में रहता था, लेकिन जब उनके पिता अरुण को फिल्मों में पैसे लगाकर नुकसान हुआ तो उन्हें बंगला बेचकर विरार के एक छोटे से घर में रहना पड़ा। यहीं गोविंदा का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोविंदा के पिता अरुण
- फोटो : social media
गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब मैं गर्भ में था तो मां साध्वी बन गई थीं। वह पापा के साथ रहती तो थीं, लेकिन साध्वी की तरह। जब मेरा जन्म हुआ तो पापा ने मुझे गोद में लेने से इनकार कर दिया। उन्हें लग रहा था कि मेरी वजह से मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी हैं।' गोविंदा की मां नजीम मुसलमान थीं। धर्म परिवर्तन करने के बाद उन्होंने अपना नाम निर्मला देवी रख लिया था। वह भी एक एक्ट्रेस थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।