फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda: गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे भाई कीर्ति कुमार और कृपाशंकर सिंह, साझा किया अभिनेता का हेल्थ अपडेट

Wed, 02 Oct 2024 02:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
Govinda health update brother kirti kumar wife sunita ahuja politician kripa shankar singh reached hospital
गोविंदा-कीर्ति कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा मंगलवार सुबह मुंबई में अपने घर पर गलती से गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई और अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अभिनेता से मिलने के लिए राजनीति और फिल्मी जगत के कई सितारे अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, अब गोविंदा की पत्नी और भाई भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अभिनेता का हेल्थ अपडेट साझा किया।

Govinda health update brother kirti kumar wife sunita ahuja politician kripa shankar singh reached hospital
कीर्ति कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया से बात करते हुए अभिनेता के भाई कीर्ति कुमार ने कहा कि गोविंदा की हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। उनकी हालत बेहतर है। वह दो से तीन दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। गोली निकाल दी गई है, और वह राहत महसूस कर रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों उन्होंने सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा।
 

Govinda health update brother kirti kumar wife sunita ahuja politician kripa shankar singh reached hospital
गोविंदा-कृपाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोविंदा से मिलने अस्पताल राजनेता कृपाशंकर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने भी अभिनेता के बारे में हेल्थ अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा अभी पहले से बेहतर हैं। उन्हें अस्पताल में अच्छा इलाज मिला और वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है, चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन दो दिन उन्हें आराम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda health update brother kirti kumar wife sunita ahuja politician kripa shankar singh reached hospital
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई जब गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई, जब वह उसे अलमारी में वापस रख रहे थे। वह उस समय कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया, 'गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और बंदूक चल गई, जिससे उनके पैर में गोली लग गई। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर है। वह अभी भी अस्पताल में हैं।'

विज्ञापन
Govinda health update brother kirti kumar wife sunita ahuja politician kripa shankar singh reached hospital
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

पुलिस के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की कि चोट गंभीर नहीं है और गोविंदा को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सदस्य कृष्णा हेगड़े द्वारा साझा किए गए एक ऑडियो संदेश में गोविंदा ने सभी की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'आप सभी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई है। मैं डॉक्टरों और आपका धन्यवाद करता हूं कि आपने मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed