साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिस पर प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया। वहीं, अब अभिनेता की फीस को लेकर नई जानकारी सामने आई है। निर्माता ने खुलासा कर दिया है कि आखिरकार विजय को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है।
GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के लिए विजय को फीस में मिली इतनी मोटी रकम, निर्माता अर्चना कल्पथी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में विजय ने दोहरी भूमिका निभाई है। वे फिल्म में एक विशेष आतंकवाद विरोधी दस्ते का पूर्व नेता हैं। वे अपने दस्ते के सदस्यों के साथ मिलकर उनके अतीत की समस्याओं का समाधान करते हैं, जो वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। इससे पहले विजय को फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका के लिए 150 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की खबरें आई थीं। वहीं, अब निर्माता अर्चना कल्पथी ने फिल्म के लिए अभिनेता की असल फीस का खुलासा किया।
विजय भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं और इसलिए फिल्मों के लिए उनकी फीस की रकम भी काफी बड़ी है। निर्माता अर्चना कल्पथी ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि विजय को फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 200 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके साथ विजय भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। यह फिल्म बिगिल के लिए एजीएस एंटरटेनमेंट के साथ अभिनेता के पिछले सहयोग के बजट से भी अधिक है। निर्माता अर्चना कल्पथी ने कहा कि विजय को इतनी ज्यादा फीस दी जाने का कारण उनकी मार्किट वैल्यू और उनकी फिल्मों का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है।
इस फिल्म के जरिए निर्देशक वेंकट प्रभु और विजय पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म ने अपने प्रचार पोस्टर, वीडियो और गानों के साथ सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। 'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है।
वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।