Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
OTT Releases This Week lakshya raghav kill tanaav 2 the fall guy Ananya panday call me bae Committee Kurrollu
{"_id":"66d58536970ff228610a9564","slug":"ott-releases-this-week-lakshya-raghav-kill-tanaav-2-the-fall-guy-ananya-panday-call-me-bae-committee-kurrollu-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: एक्शन-क्राइम के साथ मिलेगा रोमांस का मजा, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT This Week: एक्शन-क्राइम के साथ मिलेगा रोमांस का मजा, इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज
वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए सितंबर का पहला हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो सितंबर के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?
2 of 6
द फॉल गाइ
- फोटो : इंस्टाग्राम: jiocinema
'द फॉल गाइ' एक स्टंटमैन कोल्ट सीवर्स पर केंद्रित है, जो एक बड़े स्टूडियो की फिल्म के स्टार के अचानक गायब हो जाने पर फिर से एक्शन में आ जाता है। इस फिल्म में रयान गोसलिंग, एमिली ब्लंट, हन्नाह वडिंगम, टेरेसा पामर, स्टेफनी हसू और विंस्टन ड्यूक मुख्य भूमिका में हैं। यह 3 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
3 of 6
कॉल मी बे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
'कॉल मी बे' एक फैशनिस्टा पर केंद्रित है, जिसे एक घोटाले के बाद उसके अरबपति परिवार ने त्याग दिया है। वह खुद की देखभाल करने के लिए मुंबई आती है और अपनी पहचान खोजने की कोशिश करती है। इस सीरीज में अनन्या पांडे, वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर हैं। 'कॉल मी बे' 6 सितंबर, 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'किल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
'किल' नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में क्रूर डाकुओं से लड़ने वाले कमांडो पर केंद्रित है। इस फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
कमेटी कुर्रोलु
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कमेटी कुर्रोलु' बचपन के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्तों की परीक्षा बड़े होने के बाद होती है। फिल्म में संदीप सरोज, पी साई कुमार, गोपाराजू रमना, शरण्या सुरेश और यशवंत पेंड्याला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 6 सितंबर को ईटीवी विन पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।