फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yudhra First Song: 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री

Mon, 02 Sep 2024 02:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Sep 2024 02:51 PM IST
विज्ञापन
Yudhra First Song Saathiya out now with special chemistry of siddhant chaturvedi and malavika mohanan
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत 'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' रिलीज हो चुका है। इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है और प्रतिभा सिंह बघेल और विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में सिद्धांत और मालविका मोहनन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 

Yudhra First Song Saathiya out now with special chemistry of siddhant chaturvedi and malavika mohanan
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया
गाने का वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बदले के दिल में, प्यार अपना रास्ता खोज लेता है। ‘साथिया’, अभी रिलीज हुआ। 'युध्रा' 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
IC-814: 'आईसी-814' सीरीज में कॉमेडियन राजीव ठाकुर का अनदेखा अवतार, कपिल और अर्चना ने बांधें तारीफों के पुल

Yudhra First Song Saathiya out now with special chemistry of siddhant chaturvedi and malavika mohanan
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, 'युध्रा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में, 'युध्रा' की टीम ने फिल्म से सिद्धांत और मालविका के पोस्टर को भी रिलीज किया है। एक पोस्टर में मालविका को कैमरे की ओर देखते हुए काले रंग का टॉप और मैचिंग पैंट पहने देखा जा सकता है। सिद्धांत को सूट पहने और स्वैग दिखाते हुए धूम्रपान करते देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

विज्ञापन
विज्ञापन
Yudhra First Song Saathiya out now with special chemistry of siddhant chaturvedi and malavika mohanan
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले 'युध्रा' का ट्रेलर भी जारी किया था। ट्रेलर में हम सिद्धांत को गुस्से वाले मोड में देख सकते हैं। ट्रेलर में मालविका मोहनन को आकर्षक रूप में और राघव जुयाल को खतरनाक खलनायक शफीक की भूमिका में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Yudhra First Song Saathiya out now with special chemistry of siddhant chaturvedi and malavika mohanan
'युध्रा' का पहला गाना 'साथिया' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। 'युध्रा' एक्शन फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के चलते यह फिल्म पोस्टपोन हो गई थी और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 
Sikandar: पसलियों में चोट के बाद भी सलमान खान ने फिर शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed