सब्सक्राइब करें

Gulshan Devaiah: आदित्य दत्त के निर्देशन में गुलशन देवैया का एक्शन अवतार, इस वेब सीरीज के रीमेक में आएंगे नजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Mar 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Devaiah New web series bad cop directed by aditya dutt after guns and gulaabs duranga season 2
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीता साल  अभिनेता गुलशन देवैया के लिए बहुत ही शानदार साल रहा। वह वेब सीरीज 'दहाड़', 'गन्स एंड गुलाब्स' और 'दुरंगा सीजन 2' के अलावा फिल्म '8 AM मेट्रो' में अलग अलग किरदारों में नजर आए। अब नए साल में भी उनकी कई फिल्में और वेब सीरीज आएंगी, जिनमें वह अलग अलग किरदार निभा रहे हैं। इन दिनों गुलशन अपनी आगामी सीरीज 'बैड कॉप' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Anant Radhika Pre Wedding Live: प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें आईं सामने, इन सितारों से सजी महफिल

Trending Videos
Gulshan Devaiah New web series bad cop directed by aditya dutt after guns and gulaabs duranga season 2
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गुलशन देवैया की ये वेब सीरीज जर्मन वेब सीरीज 'बैड कॉप-क्रिमिनल गट' की आधिकारिक रीमेक हैं। इस फिल्म को हिंदी में अस्थाई शीर्षक 'बैड कॉप' के नाम से बनाया जा रहा है। पिछले महीने रिलीज फिल्म 'क्रैक-जो जीतेगा वो जिएगा' के निर्देशक आदित्य दत्त इस सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। सीरीज की शूटिंग पिछले तीन हफ्ते से मुंबई के अलग -अलग लोकेशन पर हो रही है। इस सीरीज का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Devaiah New web series bad cop directed by aditya dutt after guns and gulaabs duranga season 2
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'बैड कॉप' आठ एपिसोड की है। सीरीज में गुलशन देवैया के अलावा अनुराग कश्यप, हरलीन सेठी, सौरभ सचदेवा और ऐश्वर्या सुष्मिता की मुख्य भूमिकाएं हैं। गुलशन देवैया कहते हैं, 'मैं अनुराग कश्यप की कई फिल्मों में अभिनय कर चुका हूं, यह पहला मौका है जब इस सीरीज में उनके साथ एक्टिंग करने का मौका मिला है। इस सीरीज के किरदार के लिए मुझे बहुत ही कड़े एक्शन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा है। इस सीरीज में एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह बहुत मजेदार और दर्दनाक भी रहा है।'   

Gulshan Devaiah New web series bad cop directed by aditya dutt after guns and gulaabs duranga season 2
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गुलशन देवैया कहते हैं, 'इस सीरीज में एक्शन सीक्वेंस और स्टंट करना बहुत कठिन था। फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त और एक्शन निर्देशक रवि वर्मा ने ऐसे एक्शन दृश्यों को डिजाइन किया था, जिसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ रही है। यह इतना कठिन था जो बर्दाश्त करने की सीमा से बाहर था। इसके बावजूद हम डटे रहे, क्योंकि एक अभिनेता होने के नाते मैं समझता हूं कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।' 

विज्ञापन
Gulshan Devaiah New web series bad cop directed by aditya dutt after guns and gulaabs duranga season 2
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'बैड कॉप' के अलावा गुलशन देवैया की इस साल दो फिल्में 'उलझ' और 'लिटिल थॉमस' थियेटर में रिलीज होगी। 'लिटिल थॉमस’ बच्चों की फिल्म है। इसके अलावा  गुलशन देवैया की इस साल तीन वेब सीरीज आएगी, जिनमें से एक कॉमेडी जॉनर की है।  गुलशन देवैया कहते हैं, 'साल 2023 में चौका लगाकर अभी भी नॉट आउट हूं, यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है।' 
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग के दूसरे दिन मेहमानों ने की 'वंतारा' की सैर, अनिल कपूर ने लिखा खास नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed