धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म 'किल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म धर्मा के बाकी फिल्मों से काफी अलग है, क्योंकि इसमें जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म से लक्ष्य लालवानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में कई बार उनकी झलक देखने को मिली है। 'किल' के ट्रेलर में राघव जुयाल के एक्शन अवतार ने भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है। अब ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने बताया कि राघव के किरदार के लिए उन्हें कितने ऑडिशन लेने पड़े थे।
Kill: 100 कलाकारों के ऑडिशन के बाद फाइनल हुए थे राघव जुयाल, बैटमैन के जोकर से हो रही है तुलना, गुनीत का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने राघव के किरदार के लिए अपना कास्टिंग अनुभव साझा करते हुए कहा, ''हमने 100 ऑडिशन लिए और राघव सबसे बेहतर रहे।'' उन्होंने कहा, "हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे, जो इस भूमिका में खतरनाक और कॉमेडी मिश्रण ला सके। एक ऐसा चरित्र जो सच में एक ही समय में दर्शकों को मोहित और भयभीत कर सके। राघव जुयाल का ऑडिशन काफी अलग था, उन्होंने न केवल रोल की गंभीरता को अपनाया, बल्कि अपनी प्रतिभा भी छोड़ी।"
"किल" में राघव के किरदार की तुलना बैटमैन के जोकर जैसे प्रतिष्ठित किरदारों से की जाने लगी है, क्योंकि वह अपने खतरनाक किरदार में जिस अनोखे तरीके से कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। उनका प्रदर्शन दर्शकों को मनोरंजन के अगले स्तर तक लेकर जा रहा है।
गुनीत मोंगा ने आगे बताया, "राघव का प्रदर्शन शानदार ढंग से उनके चरित्र के सार को दर्शाता है, उनका रोल दर्शकों को लोकप्रिय किरदार जोकर की याद दिलाएगा, लेकिन एक कहानी के साथ जो पूरी तरह से उनका अपना है। जिन आलोचकों ने फिल्म की शुरुआती झलक देखी है, वे पहले से ही राघव के प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहे हैं। कॉमेडी के साथ डर को संतुलित करने की उनकी क्षमता ने सिनेमा में इस तरह के किरदारों को एक नई दिशा दी है।"
बता दें कि अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर राघव जुयाल 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद अब एक नए अंदाज में लोगों से रूबरू होने वाले हैं। फिल्म 'किल' में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। 'किल' 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Shraddha Kapoor: कौन हैं श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी? इस फिल्म के सेट पर हारी थीं अपना दिल