फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Randhawa: शहनाज गिल को डेट कर रहे हैं गुरु रंधावा? खुशी जाहिर करते हुए कहा- हर लड़के की ख्वाहिश है

Mon, 27 May 2024 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 May 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa opens up on dating rumours with Shehnaaz Gill says i am very happy and excited after listening i
गुरु रंधावा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री का नाम पिछले काफी दिनों से पंजाबी गायक गुरु रंधावा के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब गुरु ने शहनाज के साथ अपना नाम जुड़ने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि गायक ने क्या कहा है।

Guru Randhawa opens up on dating rumours with Shehnaaz Gill says i am very happy and excited after listening i
गुरु रंधावा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

गुरु रंधावा और शहनाज गिल पिछले एक साल से अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालांकि, गुरु रंधावा ने खुलासा किया है कि उन्हें इन अटकलों और इसके साथ आने वाली अटेंशन से मजा आ रहा है। एक इंटरव्यू में गायक ने कहा, "जब लोग मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।"

Guru Randhawa opens up on dating rumours with Shehnaaz Gill says i am very happy and excited after listening i
गुरु रंधावा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "प्रशंसक मुझे दुनिया भर की खूबसूरत लड़कियों से जोड़ते हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा लगता है। हर लड़का उस अटेंशन को चाहता है।" पिछले साल उनके पहले म्यूजिक वीडियो, मूनराइज नामक एक रोमांटिक ट्रैक की रिलीज के साथ अफवाहें भी शुरू हुईं , जिसने डेटिंग की अटकलों को हवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa opens up on dating rumours with Shehnaaz Gill says i am very happy and excited after listening i
गुरु रंधावा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा तब और तेज हो गई जब गुरु रंधावा को शहनाज की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग में शामिल होते हुए और साथ में पोज देते हुए देखा गया था। इस साल जनवरी में, उनका दूसरा सिंगल, सनराइज रिलीज हुआ, जिससे और भी अटकलें लगाई जाने लगीं। उनके लगातार इंस्टाग्राम रील्स भी प्रशंसकों को उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सोचने पर मजबूर करते हैं।

विज्ञापन
Guru Randhawa opens up on dating rumours with Shehnaaz Gill says i am very happy and excited after listening i
गुरु रंधावा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

गुरु रंधावा ने शहनाज के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा, लेकिन वे चल रही अफवाहों से खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ कि लोग मेरे लिए ऐसा करते रहे। भले ही मैं अभी किसी को डेट न कर रहा हूं, लेकिन उस खबर की वजह से, मैं जल्द ही किसी को डेट करना शुरू कर सकता हूं।"

Mahesh Babu: राजमौली की फिल्म के लिए महेश बाबू के लुक का खुलासा, बेटे के दीक्षांत समारोह की तस्वीर वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed