फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Randhawa: 'ये तो वही बात है कि मम्मी अच्छी हैं या डैडी', बॉलीवुड-पंजाबी इंडस्ट्री की तुलना पर बोले गुरु

Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Sep 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa talks about the comparison between Bollywood and the Punjabi film industry Know What he says
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

गायक से अभिनेता बने गुरु रंधावा म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म 'शाहकोट' के साथ पंजाबी में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फैंस अब तक सिंगर की आवाज के जादू को एंजॉय कर रहे थे। हालांकि, अब गुरु स्क्रीन पर अपने अभिनय का जादू भी बिखेरने को पूरी तरह से तैयार हैं। अब हाल ही में, सिंगर ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बीच तुलना के बारे में खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Guru Randhawa talks about the comparison between Bollywood and the Punjabi film industry Know What he says
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

हाल ही में, एक इंटरव्यू में गुरु से बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना करने और यह बताने के लिए कहा गया कि उन्हें कौन सी इंडस्ट्री बेहतर लगती है। इस पर उन्होंने कहा, "मैं बेहतर हूं, और आप तुलना करने वाले लोगों से यह सवाल कर सकते हैं क्योंकि मैं चीजों की तुलना नहीं करता। मुझे लगता है कि तुलना करना खुशी का दुश्मन है। मैं किसी भी चीज की तुलना करने वाला नहीं हूं।"

Guru Randhawa talks about the comparison between Bollywood and the Punjabi film industry Know What he says
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

गुरु ने अगर मैं बॉलीवुड में काम करता, तो मैं पूरे दिल से करता और मैं आभारी रहूंगा कि मैंने यहां काम किया है, लेकिन मैं बॉलीवुड पर निर्भर नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा, "पंजाबी फिल्मों के लिए भी यही बात लागू होती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं इसमें काम कर रहा हूं, क्योंकि मैं अपने दर्शकों के लिए कुछ करना चाहता था, कुछ ऐसा जो मेरे आसपास का हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa talks about the comparison between Bollywood and the Punjabi film industry Know What he says
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

फिल्म में काम करने को लेकर गुरु ने कहा कि कुछ ऐसा करना था जो मैंने पहले कभी नहीं किया, जैसे कोई फिल्म और कुछ नए विषय, कुछ नए संदेश देते हैं। ये तो वही बात हो गई है ना कि मम्मी अच्छी हैं या डैडी। गुरु ने पंजाबी संगीत में अपनी आवाज से पहचान बनाई है। उन्हें उनके हिट गानों लगदी लाहौर दी, हाई रेटेड गबरू, इशारे तेरे, सूट सूट, डांस मेरी रानी आदि के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Guru Randhawa talks about the comparison between Bollywood and the Punjabi film industry Know What he says
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरु अगली बार म्यूजिकल लव स्टोरी शाहकोट में नजर आएंगे। इस फिल्म में ईशा तलवार, सीमा कौशल और राज बब्बर भी अहम भूमिका में हैं। यह राजीव ढींगरा द्वारा निर्देशित और अनिरुद्ध मोहता द्वारा निर्मित है।

Binny and Family: बिन्नी एंड फैमिली की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे, अपने लुक्स से छाईं ये अभिनेत्रियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed