फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HHVM: इस दिन जारी होगा 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना, निर्माताओं ने जारी किया पवन कल्याण का नया पोस्टर

Sat, 04 Jan 2025 06:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Jan 2025 06:32 PM IST
सार

HHVM: पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का पहला गाना आखिकार नए साल पर रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने इसके रिलीज की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
Hari Hara Veera Mallu first song to release on 6 january 2025 at 9 6 am Pawan Kalyan film new poster out
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' सुपरस्टार पवन कल्याण की मुख्य भूमिका में एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। यह फिल्म अपनी ज्यादातर शूटिंग पहले ही पूरी कर चुकी है। वहीं, दूसरी ओर निर्माताओं ने नए साल के मौके पर फैंस को तोहफा देने की योजना बनाई थी। आखिरकार उन्होंने अपना वादा पूरा किया और अब वे फिल्म का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

Hari Hara Veera Mallu first song to release on 6 january 2025 at 9 6 am Pawan Kalyan film new poster out
पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब आएगा पहला गाना
पवन कल्याण की आगामी पीरियड ड्रामा 'हरि हर वीरा मल्लू' एक महत्वपूर्ण अपडेट के साथ सुर्खियों में है। फिल्म के निर्माताओं ने प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घोषणा की कि पहला सिंगल 6 जनवरी को सुबह 9:06 बजे रिलीज किया जाएगा। पहले गाने का शीर्षक शीर्षक 'माता विनाली' है। खास बात यह है कि विशेष रूप से पवन कल्याण ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है, जिससे प्रशंसकों के बीच चर्चा हो रही है।

Hari Hara Veera Mallu first song to release on 6 january 2025 at 9 6 am Pawan Kalyan film new poster out
पवन कल्याण - फोटो : एक्स

पवन कल्याण का नया पोस्टर भी जारी
पवन कल्याण इससे पहले चार या पांच फिल्मों में गाने गा चुके हैं। अब वे लंबे अंतराल के बाद पार्श्व गायन में वापसी कर रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए काफी खुशी की बात है। 'हरि हर वीरा मल्लू' में अकादमी पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। निर्माताओं ने यह खबर पवन कल्याण के नए पोस्टर के साथ साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hari Hara Veera Mallu first song to release on 6 january 2025 at 9 6 am Pawan Kalyan film new poster out
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की कहानी और कलाकार
गाने के लॉन्च के समय की घोषणा करने के लिए पवन कल्याण का एक नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अभिनेता अपने हाथ में डफली पकड़े हुए आकर्षक लग रहे हैं। 'हरि हर वीरा मल्लू' की कहानी के बात करें तो यह फिल्म साम्राज्यवादियों के खिलाफ आजादी के लिए एक योद्धा के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, पवन 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे। निधि अग्रवाल जहां पवन के विपरीत अभिनय कर रही हैं, वहीं बॉबी देवोल खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Hari Hara Veera Mallu first song to release on 6 january 2025 at 9 6 am Pawan Kalyan film new poster out
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ज्योतिकृष्ण द्वारा निर्देशित यह फिल्म मेगा सूर्या प्रोडक्शंस के बैनर तले ए. दयाकर राव द्वारा निर्मित और ए. एम. रत्नम द्वारा प्रस्तुत की गई है, लेकिन पहले इस फिल्म को कुछ हद तक कृष जग्गरलामुडी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए एमएम कीरवानी संगीत दे रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 28 मार्च को तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed