Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Harish Shankar Mr Bachchan ShowReel is released Ravi Teja performing amazing action click here to know more
{"_id":"667026fb5fe0bae71305a97d","slug":"harish-shankar-mr-bachchan-showreel-is-released-ravi-teja-performing-amazing-action-click-here-to-know-more-2024-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mr.Bachchan ShowReel: 'मिस्टर बच्चन' का मसालेदार शो रील हुआ जारी, धांसू अंदाज में एक्शन करते दिखे रवि तेजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mr.Bachchan ShowReel: 'मिस्टर बच्चन' का मसालेदार शो रील हुआ जारी, धांसू अंदाज में एक्शन करते दिखे रवि तेजा
साउथ के सुपर स्टार रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस नजरे गराए बैठे रहते हैं, तो उन्हीं फैंस के लिए खुशखबरी आई है। 'मिस्टर बच्चन' का धमाकेदार शो रील जारी कर दिया गया है। इस एक मिनट के क्लिप में रवि तेजा धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस क्लिप में और क्या-क्या खास है--
2 of 5
रवि तेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रवि तेजा की शानदार एक्शन फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का शो रील जारी हो चुका है। एक मिनट के इस रील में फिल्म की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। शो रील की शुरुआत रेड मारने के एक दृश्य से होती है। उसके बाद वाले दृश्य में नोटों से भरी हुई थाली नजर आती है। इन दृश्यों को देखकर ही दर्शकों का उत्साह दोगुना हो रहा है।
3 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के शो रील को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक शानदार मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। फिल्म में रवि तेजा 70 के दशक के अमिताभ बच्चन वाले लुक्स और हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' में रवि तेजा के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे नजर आने वाली हैं। फिल्म के शो रील के कई दृश्यों में उनकी झलक देखने को मिल रही है। दर्शकों को दोनों के बीच दिखने वाली शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मिस्टर बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' की आधिकारिक रीमेक है। हिंदी में इस फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज अहम किरदारों में नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की यह फिल्म क्या कमाल करने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।