फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIFF 2024: हीरामंडी को दो श्रेणी में मिला नामांकन, जीजी प्रीसिंक्ट से होगी टक्कर, देखें पूरी सूची

Fri, 30 Aug 2024 09:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:14 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस सीरीज को 29वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ओरिजिनल की श्रेणी में नामांकन मिला है।

विज्ञापन
Heeramandi gets nomination in two categories in biff's Asia Contents Global OTT Awards 2024 see full list here
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। इस सीरीज को 29वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ओरिजिनल की श्रेणी में नामांकन मिला है। इतना ही नहीं, बल्कि इसके गाने 'सकल बन' को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल गीत के लिए भी नामांकन मिला है। 

Heeramandi gets nomination in two categories in biff's Asia Contents Global OTT Awards 2024 see full list here
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

29वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) 2024 का आयोजन दो अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। वहीं, एशिया कंटेंट अवार्ड्स और ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स 2024 की घोषणा 6 अक्टूबर, 2024 को की जाएगी। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की टीम के लिए खुशी की बात यह है कि इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में दो-दो श्रेणियों में नामांकित होने वाली यह अकेली भारतीय वेब सीरीज है। 

Heeramandi gets nomination in two categories in biff's Asia Contents Global OTT Awards 2024 see full list here
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए भी ये दोहरी खुशी का मौका है, क्योंकि उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है और संगीत भी उन्हीं ने तैयार किया है। दो श्रेणियों में नामांकित होने के बाद उन्होंने इसके लिए जूरी और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है। बता दें कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर एक मई से शुरू हुई थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi gets nomination in two categories in biff's Asia Contents Global OTT Awards 2024 see full list here
ए किलर पैराडॉक्स - फोटो : इंस्टाग्राम @a_killer_paradox

'ए किलर पैराडॉक्स' के लिए चोई वू-शिक को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता, ली ही जुन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, किम यो-हैन को सर्वश्रेष्ठ नया कलाकार का नामांकन मिला। इस सीरीज को बेस्ट क्रिएटिव के लिए भी नामांकन मिला है। 'सिगरेट गर्ल' और 'डेली डॉज ऑफ सनशाइन' को भी बेस्ट क्रिएटिव का नामांकन मिला है। इस सीरीज के लिए कामिला अंदिनी और इफा इफानस्याह को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, डियान सैस्ट्रोवार्डोयो को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री और आर्य सलोका को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का नामांकन मिला है।

विज्ञापन
Heeramandi gets nomination in two categories in biff's Asia Contents Global OTT Awards 2024 see full list here
डेली डॉज ऑफ सनशाइन - फोटो : इंस्टाग्राम @dailyparkboyoung

'डेली डॉज ऑफ सनशाइन' के लिए पार्क बो-यंग को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का नामांकन मिला है। 'मास्क गर्ल' के लिए आह्न जे-होंग को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और योम हये-रान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। वहीं, 'जीजी प्रीसिंक्ट सीजन 1' को सर्वश्रेष्ठ ओटीटी ओरिजिनल की श्रेणी में नामांकन मिला है।

A Wedding Story Movie Review: ये हॉरर पूजा पाठ का है, बचके रहना, पुराणों में सिर्फ जीवन ही नहीं मौत भी है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed