फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: 'सारे सपने सच नहीं...' मां ना बनने पर छलका 'मल्लिका जान' का दर्द, इस कारण नहीं गोद लिया बच्चा

Sun, 12 May 2024 02:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 12 May 2024 02:12 PM IST
सार

मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि कैंसर से लड़ने के बाद मातृत्व को अपनाना कठिन लग रहा था। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बारे में सोचा था। अभिनेत्री ने बताया, 'मेरे जीवन में, कहीं न कहीं, अधूरी चीजें हैं।'

विज्ञापन
Heeramandi Star Manisha Koirala pain over not becoming a Mother Ovarian cancer Affecting Her Motherhood
मनीषा कोइराला {हीरामंडी} - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। मनीषा ने हाल ही में अपनी कैंसर से लड़ाई के बारे में बात की है। उन्होंने मां बनने का सुख नहीं मिल पाने पर भी बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि अब उन्होंने इसे अपना लिया है कि वह मां नहीं बन पाएंगी, जिससे उन्हें शांति मिलती है।

Heeramandi Star Manisha Koirala pain over not becoming a Mother Ovarian cancer Affecting Her Motherhood
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम @m_koirala

मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि कैंसर से लड़ने के बाद मातृत्व को अपनाना कठिन लग रहा था। उन्होंने बच्चा गोद लेने के बारे में सोचा था। अभिनेत्री ने बताया, 'मेरे जीवन में, कहीं न कहीं, अधूरी चीजें हैं। आप जैसे-जैसे बड़े होते हैं, आप अपनी वास्तविकता को स्वीकार करते हैं। ऐसे बहुत से सपने हैं जिनके बारे में आपको एहसास होता है कि वे पूरे नहीं होंगे और आप उससे समझौता कर लेते हैं। मातृत्व उनमें से एक है।' 

Sonakshi Sinha: कपिल के शो में शादी के लिए तरसती दिखीं सोनाक्षी, बोलीं- मुझे जोर से शादी करनी हैं

Heeramandi Star Manisha Koirala pain over not becoming a Mother Ovarian cancer Affecting Her Motherhood
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेत्री ने आगे बताया, 'डिम्बग्रंथि का कैंसर होना और मां न बन पाना बहुत कठिन था। मगर मैंने इसके साथ शांति बना ली थी। मैंने खुद से कहा कि जो बीत गया वह अतीत में है। अब मेरे पास जो है उसमें मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करना है।' मनीषा ने आगे कहा, 'मैंने गोद लेने के बारे में बहुत सोचा। मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत जल्दी तनावग्रस्त हो जाती हूं। मुझे चिंता भी बहुत जल्दी हो जाती है। इसलिए काफी सोचने के बाद मैंने इससे समझौता कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi Star Manisha Koirala pain over not becoming a Mother Ovarian cancer Affecting Her Motherhood
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास जो भी है, उनके साथ मुझे खुश रहना होगा। मेरे पास बूढ़े माता-पिता हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं। मैं उनकी आंखों का तारा हूं। मैं अब अक्सर उनके साथ समय बिताने के लिए अपने घर काठमांडू जाती रहती हूं।'

विज्ञापन
Heeramandi Star Manisha Koirala pain over not becoming a Mother Ovarian cancer Affecting Her Motherhood
वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : सोशल मीडिया

'हीरामंडी' की बात करें तो इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, ताहा शाह बदुशाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 

Harshaali Malhotra: बजरंगी भाईजान की मुन्नी का 'हीरामंडी' डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस-काश मुन्नी बनती आलमजेब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed