{"_id":"66c483c96ab5c279440bf0ff","slug":"hema-malini-and-dharmendra-wedding-anniversary-know-unknown-facts-about-couples-love-story-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema-Dharmendra: पहली नजर में ही हेमा पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र, शादी करने के लिए खूब बेलने पड़े थे पापड़","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hema-Dharmendra: पहली नजर में ही हेमा पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र, शादी करने के लिए खूब बेलने पड़े थे पापड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 21 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि मोहब्बत वह खूबसूरत बला है, जिसे पाने के लिए इंसान हर हदों को पार कर देता है। महबूब के लिए आशिक अपनी जान की बाजी तक लगा देने के लिए तैयार हो जाता है। हालांकि, किताबों और फिल्मों में जब यह डायलॉग पढ़ने और सुनने को मिलते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन दर्शक जल्द ही वास्तविकता के धरातल पर भी उतर जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही प्रेमकहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से तो कम नहीं है, लेकिन इससे प्यार करने वालों को प्रेरणा जरूर मिलेगी।
2 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
बी-टाउन में जब भी प्यार की चर्चा की जाती है तो मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी का जिक्र जरूर किया जाता है। शादीशुदा धर्मेंद्र के लिए हेमा को अपना बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वही, हेमा को भी धर्मेंद्र का प्यार पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे।
3 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' थी। दोनों ने पहली बार साथ में इस फिल्म में काम किया था। दोनों की कलाकार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। हेमा को पता था कि धर्मेंद्र शादीशुदा हैं और चार बच्चों के पिता हैं। इसलिए वह अभिनेता को शुरू में काफी इग्नोर करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे खुद अभिनेत्री धर्मेंद्र के प्यार में गिर गईं। हालांकि, कहा जाता है कि हेमा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माता-पिता के दवाब में आकर अभिनेत्री ने जितेंद्र से शादी करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन धर्मेंद्र को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' थी। दोनों ने पहली बार साथ में इस फिल्म में काम किया था। दोनों की कलाकार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। हेमा को पता था कि धर्मेंद्र शादीशुदा हैं और चार बच्चों के पिता हैं। इसलिए वह अभिनेता को शुरू में काफी इग्नोर करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे खुद अभिनेत्री धर्मेंद्र के प्यार में गिर गईं। हालांकि, कहा जाता है कि हेमा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माता-पिता के दबाव में आकर अभिनेत्री ने जितेंद्र से शादी करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन धर्मेंद्र को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
बता दें कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। इसलिए कानूनी तौर पर वह हेमा मालिनी से शादी नहीं कर सकते थे। ऐसे में कहा जाता है कि धर्मेंद्र और हेमा ने दोनों ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और शादी कर ली थी। दोनों सितारों ने साल 1980 में शादी रचाई और फिर उनका प्यार मुकम्मल हुआ था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।