वर्दी का अपना विशेष महत्व होता है चाहे वह सेना की वर्दी हो, पुलिस महकमे की या फिर फायरफाइटर्स की। वर्दी पहनते ही देशभक्ति और समाज सेवा की भावना स्वतः जागृत हो जाती हैं। फिल्मों में अक्सर यह संवाद सुनने को मिलता है कि भले ही जान चली जाए, लेकिन वर्दी पर दाग नहीं लगने देंगे। एक सोल्जर के लिए वर्दी ही सबकुछ होता है। वह ऐसा कोई काम नहीं करता जिससे उसके वर्दी पर कोई दाग लगे। आइये साल 2024 में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं, जिसकी कहानी वर्दी की कहानी है...
Heroes in Uniform: वर्दी पहनकर वतन पर कुर्बान होने निकली बॉलीवुड सेना, ऋतिक रोशन के बाद ये सितारे भी कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: फाइटर
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के पायलट की कहानी है जो पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद एयर स्ट्राइक करते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पदुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर वायु सेना के लड़ाकू विमान पायलट की भूमिका में सेना की वर्दी में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
वेब सीरीज: इंडियन पुलिस फोर्स
फिल्म 'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन कॉप फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज की कहानी तीन पुलिसकर्मियों की है, जो निडर हैं और अपनी जान की बाजी लगा कर शक्तिशाली आपराधिक ताकतों सामना करते हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी इस सीरीज में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहें हैं। यह सीरीज 19 जनवरी 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी।
फिल्म: योद्धा
फिल्म 'योद्धा' एयरप्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक बार फिर वर्दी वाली भूमिका में दिखाई देंगे। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पोस्टर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह हाथ में राइफल पकड़ें आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे थे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। इसकी रिलीज डेट 15 मार्च 2024 बताई जा रही है।
फिल्म: बड़े मियां छोटे मियां
अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अली अब्बास जफर ने किया है। कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ सैनिक वर्दी में दिखेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म ईद पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।