Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Himesh Reshammiya father Vipin Reshammiya Funeral attended farah khan sajid khan Iulia Vantur many celebs
{"_id":"66ebd912bb87a04ecd06d8bc","slug":"himesh-reshammiya-father-vipin-reshammiya-funeral-attended-farah-khan-sajid-khan-iulia-vantur-many-celebs-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vipin Reshammiya Funeral: विपिन रेशमिया का हुआ अंतिम संस्कार, हिमेश रेशमिया का सहारा बनने पहुंचे ये सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vipin Reshammiya Funeral: विपिन रेशमिया का हुआ अंतिम संस्कार, हिमेश रेशमिया का सहारा बनने पहुंचे ये सितारे
मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। हिमेश के पिता का निशान बुधवार रात साढ़े आठ बजे हुआ। वहीं, आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
2 of 5
विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दुख की घड़ी में कई सितारे हिमेश रेशमिया का सहारा बनने पहुंचे। विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और हमेशा का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कोरियोग्राफर फराह खान भी वहां मौजूद दिखीं। फराह के भाई और फिल्म निर्देशक साजिद खान भी विपिन रेशमिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
3 of 5
विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गायक-संगीतकार ने मुंबई के जुहू में अंतिम संस्कार किया। एक वीडियो में हिमेश श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे भावुक दिख रहे हैं और श्मशान घाट के बाहर जमा फोटोग्राफरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हाथ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अन्य वीडियो निर्माता रमेश तौरानी और अतुल अग्निहोत्री शोक जताने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंतिम संस्कार में गायक शान, फराह खान के साथ उनके भाई साजिद खान और अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट भी शामिल हुए। वे श्मशान घाट पर परिवार को सांत्वना देते हुए देखे गए।
विज्ञापन
5 of 5
विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विपिन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सांस संबंधी समस्याओं और अपनी उम्र से संबंधित अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे थे। विपिन रेशमिया के निधन के बाद उनके परिवार ने एक भावपूर्ण बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, 'यह बहुत दुख की बात है कि हम 18 सितंबर, 2024 को अपने प्यारे पिता श्री विपिन रेशमिया के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। प्यार से भरे दिल वाले एक दयालु आत्मा, उनकी उपस्थिति ने उन सभी के जीवन को रोशन कर दिया जो उन्हें जानते थे। वह दयालुता, ज्ञान, यादों और कालातीत संगीत की विरासत छोड़ गए हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।