अभिनेत्री हिना खान अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। इसी महीने उन्होंने रॉकी जायसवाल से शादी रचाई। अपने ससुराल वालों के साथ हिना की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वे पूरे ठाठ से ससुराल में रहती हैं, जहां किसी राजकुमारी की तरह उनकी खातिरदारी होती है। हाल ही में एक वीडियो शेयर कर खुद हिना ने यह बात कही है।
Hina Khan: ससुराल में ठाठ से रह रहीं हिना खान, ससुरालियों की तारीफ में बोलीं- 'मुझे राजकुमारी की तरह रखते हैं'
Hina Khan Funny Video: अभिनेत्री हिना खान ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने ससुराल वालों की तारीफ करती दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू रानी अवतार में दिखीं अक्षरा
हिना खान ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उम्मीदें 'बनाम सच्चाई' पर आधारित एक वीडियो बनाया है। वीडियो की शुरुआत में हिना बहू रानी अवतार में अपने ससुराल वालों को खाना परोसकर खिला रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'एक्सपेक्टेशन'।
हिना की खातिरदारी करते दिखे सारे ससुराल वाले
वहीं, वीडियो के आखिर में हिना खान सूट-बूट पहने डाइनिंग टेबल पर बैठी हैं। सभी ससुराल वाले उनकी प्लेट में खाना सर्व कर रहे हैं। हिना का स्वैग देखने लायक है। इस फुटेज के साथ लिखा है, 'रियलिटी'। वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन लिखा है, 'ससुराल वालों का इतना ज्यादा साथ पाकर कैसा लगता है? हां, वे लंबे समय से मेरा परिवार रहे हैं और वे मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराते हैं। वे न सिर्फ हमारी ऑफिशियल मैरिज के बाद, बल्कि पहले से ही मुझे स्पेशल फील कराते रहे हैं'।
ससुराल वालों को हिना ने कहा शुक्रिया
हिना ने आगे लिखा है, 'भले ही उनमें से लगभग सभी कैमरे के सामने आने में शर्माते हैं। मगर, वे बिना किसी झिझक या सवाल के इस बार साथ आए... बस मुझे खुश करने के लिए। मेरे आस-पास इतना प्यार पाकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं। ऐसे लोगों का होना धन्य है, जो मस्ती को समझते हैं और यह समझते हैं कि खुशहाल जीवन जीना कितना महत्वपूर्ण है। इतना सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया'।
Rapper: इजरायल के खिलाफ मशहूर रैपर ने लगाए नारे? पुलिस जांच में जुटी; ग्लैस्टनबरी फेस्टिवल में मचा बवाल
यूजर्स बोले- 'अक्षरा बनाम कोमोलिका'
हिना खान ने इस वीडियो के साथ डिस्क्लेमर लिखा है, 'इस वीडियो के सारे पात्र काल्पनिक हैं'। इसके साथ लाफिंग इमोजी बनाया है। अभिनेत्री के पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने लाफिंग इमोजी पोस्ट किया है। जूही परमार ने लिखा है, 'बहुत क्यूट'। इस पर यूजर्स लिख रहे हैं, 'अक्षरा बनाम कोमोलिका हैं ये'।