फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Death Mystery: दिव्या भारती से लेकर परवीन बॉबी तक, आज भी रहस्य बनी हुई है इन सेलेब्स की मौत

Sun, 29 Jun 2025 04:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 29 Jun 2025 04:59 PM IST
सार

Mysterious Death Of Celebrities: बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में तो खूब प्रसिद्धि पाई, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आज तक अनसुलझी हुई है।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Whose Mysterious Deaths Still Remain Unsolved Divya Bharti Sridevi Sushant Singh Rajput
दिव्या भारती, गुरु दत्त और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शेफाली सिर्फ 42 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़कर चली गईं। शेफाली की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। शुरू में जरूर ये कहा गया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद शेफाली की मौत की असल वजह का पता चल जाएगा। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिनकी मौत आज भी एक रहस्य बनी हुई है। उनकी मौत की वजह का आज तक पता नहीं चल पाया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे सेलिब्रिटीज हैं शामिल।

Bollywood Celebs Whose Mysterious Deaths Still Remain Unsolved Divya Bharti Sridevi Sushant Singh Rajput
दिव्या भारती - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

दिव्या भारती
दिव्या भारती ने सिर्फ 2 से 3 साल के करियर में ही वो नाम कमाया जो शायद कई स्टार्स कई साल काम करने के बाद भी नहीं कमा पाते हैं। दिव्या भारती की फैन फॉलोइंग आज भी भारी संख्या में है और आज भी उनकी खूबसूरती की मिसाल दी जाती है। लेकिन करियर के पीक टाइम पर दिव्या भारती की मौत आज भी एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है। 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती के निधन की अचानक खबर आती है। पता चलता है कि वो अपने घर की बालकनी से गिर गईं जिसके चलते उनकी मौत हो गई। ऐसा कहा जाता है कि वो नशे की हालत में बालकनी से गिर गईं और उनकी मौत को एक एक्सीडेंटल डेथ बताया जाता है। हालांकि, इस पर संदेह आज भी है, लेकिन उनकी मौत आज भी एक रहस्य ही बनी हुई है।

Bollywood Celebs Whose Mysterious Deaths Still Remain Unsolved Divya Bharti Sridevi Sushant Singh Rajput
मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

श्रीदेवी
बॉलीवुड की ‘हवा हवाई’ यानी कि श्रीदेवी की मौत भी आज तक एक पहेली बनी हुई है। श्रीदेवी की मौत भारत में न होकर दुबई में हुई थी। वो 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाई गई थीं। बाद में दुबई के अधिकारियों ने उनकी मौत की वजह बाथटब में डूबने को बताया था। हालांकि, इसको लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठे। कई लोगों ने शक की सुई को उनके पति और निर्माता बोनी कपूर की ओर भी घुमाया। तो वहीं कई बार उनके नशे की हालत में होने की बात भी कही गई। लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Whose Mysterious Deaths Still Remain Unsolved Divya Bharti Sridevi Sushant Singh Rajput
परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन बॉबी
अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और शशि कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया और खूब नाम कमाया। उनकी गिनती उस वक्त इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती थी। लेकिन उनकी मौत ऐसी हुई जो आज भी एक रहस्य बनी हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी मशहूर एक्ट्रेस होने के बावजूद परवीन बॉबी की मौत का पता तीन दिनों बाद चला था। जब उनके घर से पड़ोसियों को बदबू आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उनका शव सड़ी हालत में मिला था। उनकी मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस की मौत की वजह मल्टिपल ऑर्गन फेलियर रही। रिपोर्ट में उनकी बॉडी के अंदर कोई फूड भी नहीं मिला था। जिससे पता चलता है कि उन्होंने खाना छोड़ दिया था। हालांकि, आज भी उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े होते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Whose Mysterious Deaths Still Remain Unsolved Divya Bharti Sridevi Sushant Singh Rajput
गुरु दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

गुरु दत्त
भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक और एक्टर गुरु दत्त की मौत आज तक एक पहेली बनी हुई है। हालांकि, उनकी मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन और नींद की ज्यादा गोलियां लेना बताया गया। लेकिन गुरु दत्त की मौत आज भी एक सवाल बनी हुई है। कुछ उनकी मौत को आत्महत्या मानते हैं, तो कुछ लोग आज भी उसकी असल वजह जानने का प्रयास करते हैं। हालांकि, गुरु दत्त के भाई हमेशा उनके आत्महत्या करने की बातों को खारिज करते रहे। गुरु दत्त की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चाओं में रही और वो अपने व्यक्तिगत जीवन में दुखी ही रहे। हालांकि, जिस रात उनकी मौत हुई उस रात उन्हें अपने बच्चों से भी मिलना था। ऐसी कई बातें हैं जो गुरु दत्त की मौत को शक के दायरे में खड़ा करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed