फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Team: सलमान खान से लेकर तापसी पन्नू तक, इन स्टार्स के पास हैं खुद की टीमें

Sun, 29 Jun 2025 04:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 29 Jun 2025 04:26 PM IST
सार

Bollywood Sports Team Owners: कई फिल्मी सितारे स्पोर्ट्स का शौक रखते हैं। यही नहीं उनकी खुद की टीमें भी हैं। आइए ऐसे स्टार्स के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Own Sports Teams Shah Rukh Khan Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Akshay Kumar
प्रीति जिंटा, सलमान खान, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स का शौक है। कुछ लोग तो खुद खेल खेलते हैं और कुछ लोग खेल का कारोबार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो स्पोर्ट्स टीमों के मालिक हैं। 

Bollywood Celebrities Who Own Sports Teams Shah Rukh Khan Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Akshay Kumar
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से अब तक उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से कमाल दिखाया है। वह स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। वह 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' में 'दिल्ली फ्रेंचाईजी' के मालिक हैं।

Bollywood Celebrities Who Own Sports Teams Shah Rukh Khan Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Akshay Kumar
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा। अब तक वह बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। वह 'इंडियन प्रीमियर लीग' की टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के सह-मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Own Sports Teams Shah Rukh Khan Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Akshay Kumar
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम- @realpz

प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम 'पंजाब किंग्स' की सह-मालकिन हैं। वह अकसर मैदान पर अपनी टीम को चीयर करती नजर आती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहीं सारा, अब मेट्रो का किया इंतजार

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Own Sports Teams Shah Rukh Khan Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Akshay Kumar
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। स्पोर्ट्स में भी उनकी रुचि है। वह 'प्रो कबड्डी लीग' में 'जयपुर पिंक पैंथर्स' के मालिक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed