फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heads Of States: प्रियंका के परिवार ने घर पर रखी 'हेड्स ऑफ स्टेट' की स्क्रीनिंग, एक्ट्रेस ने दिए क्यूट रिएक्शन

Sun, 29 Jun 2025 01:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 29 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

Heads Of States Screening At Home: प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की स्क्रीनिंग रखी है। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra family puts special screening at home actress react on it
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना और इदरीस एल्बा हैं। यह फिल्म भारत में 2 जुलाई 2025 को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इस फिल्म को अभी लोगों ने नहीं देखा है लेकिन प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने अपने घर पर इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। इस पर प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हुई हैं।

Priyanka Chopra family puts special screening at home actress react on it
हेड्स ऑफ स्टेट की स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका के घर पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपने घर पर 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज दिया। घर के सभी लोगों ने फिल्म के पोस्टर के सामने पोज दिए। वह लोग प्रियंका को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित दिखे।

Priyanka Chopra family puts special screening at home actress react on it
हेड्स ऑफ स्टेट - फोटो : एक्स

परिवार के काम से खुश हुईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने इस लम्हे को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा 'जब आपका परिवार फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखे। मैं आप सभी लोगों को याद कर रही हूं।' 
मनी कंट्रोल से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ काम करने के बारे में बताया कि यह 'जबरदस्त' था। उन्होंने उनके साथ काम करते हुए अजीब नहीं महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra family puts special screening at home actress react on it
हेड्स ऑफ स्टेट - फोटो : एक्स

फिल्म में काम करते हुए प्रियंका को आया मजा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' का हिस्सा बनकर खुश हैं। फिल्म में वह ऐसी महिला थीं जो पुरुषों की वर्चस्व वाली फिल्म में काम कर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म में अपने आपको टीम में घुला मिला पाया और फिल्म बनाते हुए उन्होंने खूब मजे किए।

यह खबर भी पढ़ें: Heads Of State X Review: प्रियंका की अदाकारी के कायल हुए लोग, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट'

विज्ञापन
Priyanka Chopra family puts special screening at home actress react on it
हेड्स ऑफ स्टेट - फोटो : एक्स

दर्शकों ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को जिन लोगों ने स्पेशल स्क्रीनिंग के जरिए देखा, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है। कई एक्स यूजर्स ने फिल्म को अच्छा बताया है और इसमें प्रियंका चोपड़ा की आदाकारी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'हेड्स ऑफ स्टेट को केवल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बचाया है। जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने भी अच्छा काम किया है लेकिन उनका कम योगदान है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed