फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद जिम में कसरत करती नजर आईं हिना खान, हिम्मत देख प्रशंसक कर रहे सलाम

Sat, 20 Jul 2024 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jul 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Resume Workout amid Stage Three Breast Cancer treatment shares video says Will it to win it
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

टेलिविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उनका उपचार चल रहा है। हाल ही में हिना की सर्जरी हुई है। इस मुश्किल वक्त का सामना हिना काफी मजबूती से कर रही हैं। धीरे-धीरे वह अपने रुटीन में लौट रही हैं। इलाज के बीच हाल ही में उन्होंने शूटिंग शुरू की और अब उन्होंने जिम में पहले की तरह कसरत शुरू कर दी है। हिना ने आज अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसे देख सभी हैरान हैं।

Hina Khan Resume Workout amid Stage Three Breast Cancer treatment shares video says Will it to win it
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हर अपडेट साझा करती रहती हैं। आज शनिवार को उन्होंने एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इसमें वे काफी हैवी वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसके साथ हिना ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है, जिसे देखकर यह समझा जा सकता है कि वक्त चाहें कितना भी मुश्किल क्यों न हो, हिना हार मानने वालों में से नहीं है। उनकी हिम्मत को देख प्रशंसक भी उन्हें सलाम कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

Hina Khan Resume Workout amid Stage Three Breast Cancer treatment shares video says Will it to win it
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना खान ने लिखा, 'जीतना है, एक-एक कदम आगे बढ़ाना है...'मैंने खुद से जो वादा किया था, वही कर रही हूं.. हां.. जैसा कि मैंने कहा कि आप अच्छे दिन पा सकते हैं और उनका भरपूर लाभ उठा सकते हैं, भले ही वे थोड़े ही हों..इस यात्रा को इस बात के लिए याद किया जाना चाहिए कि मैंने इससे क्या हासिल किया.. बल्कि किसी और वजह से नहीं'।
Gulshan Devaiah: गुलशन देवैया के साथ नहीं बैठा था जान्हवी का तालमेल, फिर ऐसे पूरी हुई ‘उलझ’ की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Resume Workout amid Stage Three Breast Cancer treatment shares video says Will it to win it
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना ने आगे लिखा है, 'मुझे यह शक्ति देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया.. मैं आप सभी के लगातार साथ बने रहने के लिए भी शुक्रगुजार हूं। वे लोग भी जो लगभग इसी तरह की जंग लड़ रहे हैं, उनके लिए पूरा सम्मान है। यही कहना है कि खुद को जानें, अपना रास्ता खोजें और अपने शरीर की सुनें'।
Immaculate Movie Review: यहां भी मिला ‘कल्कि’ सा एक सुप्रीम यास्किन, अवतार के लिए बेटियों की निर्मम कुर्बानी

विज्ञापन
Hina Khan Resume Workout amid Stage Three Breast Cancer treatment shares video says Will it to win it
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। हर कोई उनके हौसले देख हैरान है। कई टीवी सितारे भी उन्हें प्यार और समर्थन देते दिख रहे हैं। जूही परमार ने लिखा है, 'तुम बहुत हिम्मत वाली हो'। वहीं प्रशंसक भी हिना की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी में इतनी हिम्मत होनी चाहिए। आपको सलाम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या बात है मैम, जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं'।
Karan Johar: अजय देवगन और करण जौहर की सालों पुरानी लड़ाई कैसे हुई खत्म? निर्माता ने खुद बताया था पूरा सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed