{"_id":"6648c6e8316e0fb4f40431dc","slug":"hindi-films-that-are-remakes-of-korean-movies-bharat-raadhe-ek-villain-teen-2024-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Films: कोरियन फिल्मों का रीमेक हैं ये हिंदी फिल्में, एकदम अलग तरह की है कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Films: कोरियन फिल्मों का रीमेक हैं ये हिंदी फिल्में, एकदम अलग तरह की है कहानी
भारत में आजकल कोरियन फिल्में बड़े चाव से देखी जाती है। लोग इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर थ्रिलर फिल्मों को देखा जाता है। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में बनी कई फिल्में कोरियन फिल्मों पर आधारित है। इनमें सलमान खान की 'भारत' और 'राधे', सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की 'एक विलेन' और अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन की 'तीन' शामिल हैं।
2 of 5
फिल्म 'भारत'
- फोटो : एक्स- @aliabbaszafar
भारत
सलमान खान और कटरीना की फिल्म 'भारत' 2019 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' पर आधारित है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। मूल फिल्म में मुख्य किरदार 1950 से 2010 के बीच साउथ कोरिया में घटित हुई घटनाओं का गवाह होता है। इसी तरह 'भारत' में भी आजाद भारत में होने वाली घटनाएं देखने को मिलती है।
3 of 5
फिल्म 'राधे'
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
राधे
सलमान खान की एक और फिल्म 'राधे' भी कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' की रीमेक है। मूल फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और 'राधे' 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान अपराध और भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'एक विलेन'
- फोटो : यूट्यूब @BalajiMotionPictures
एक विलेन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म 'एक विलेन' 27 जून, 2014 को रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि यह कोरियन फिल्म 'आई सॉ द डेविल' पर आधारित है, जो 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि अपनी पत्नी की हत्या के बाद कैसे एक आदमी हत्यारे सीरियल किलर से बदला लेता है। द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'तीन'
- फोटो : एक्स- @juniorbachchan
तीन
अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, विद्या बालन, सब्यसाची चक्रवर्ती और पद्मावती राव की फिल्म 'तीन' भी कोरियन फिल्म 'मोंटाज' का रीमेक है। 'तीन' 2016 में रिलीज हुई थी और मूल फिल्म 2013 में आई थी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने मिस्टर जॉन बिस्वास का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी जॉन बिस्वास की पोती के अपहरण के इर्द गिर्द घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।