फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Actors: हॉलीवुड के ये कलाकार अभिनय से पहले करते थे एकदम अलग काम, कोई था टीचर तो कई डांसर

Mon, 26 Aug 2024 09:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 09:53 PM IST
सार

हॉलीवुड के चमकते सितारे अक्सर हमें अपनी अदाकारी से प्रभावित करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनमें से कई कलाकारों का सफर कैमरे के सामने आने से पहले कहीं और शुरू हुआ था। ह्यू जैकमैन, जूलिया रॉबर्ट्स, हैरिसन फोर्ड और कॉलिन फैरेल जैसे सुपरस्टार्स का भी अपना एक दिलचस्प अतीत है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले अलग-अलग पेशों में भी हाथ आजमाया था।
 
विज्ञापन
Hollywood Actors Unusual Jobs before Acting Hugh Jackman Colin Farrell Harrison Ford Julia Roberts
हैरीसन फॉर्ड, जूलिया रॉबर्ट्स और कॉलिन फैरेल - फोटो : इंस्टाग्राम @harrisonford_tohonor_official/@juliaroberts/@farrellgram

हॉलीवुड के चमकते सितारे अक्सर हमें अपनी अदाकारी से प्रभावित करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनमें से कई कलाकारों का सफर कैमरे के सामने आने से पहले कहीं और शुरू हुआ था। ह्यू जैकमैन, जूलिया रॉबर्ट्स, हैरिसन फोर्ड और कॉलिन फैरेल जैसे सुपरस्टार्स का भी अपना एक दिलचस्प अतीत है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले अलग-अलग पेशों में भी हाथ आजमाया था।

Hollywood Actors Unusual Jobs before Acting Hugh Jackman Colin Farrell Harrison Ford Julia Roberts
हैरिसन फोर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम @harrisonford_tohonor_official

हैरिसन फोर्ड

एक बढ़ई से हॉलीवुड के हीरो बनने तक हैरिसन फोर्ड का सफर काफी दिलचस्प है। वे फिल्मों में आने से पहले एक बढ़ई का काम करते थे। किस्मत ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी, जब जॉर्ज लुकास ने उन्हें 'स्टार वार्स' में हान सोलो की भूमिका के लिए कास्ट किया। इसके बाद उन्होंने 'इंडियाना जोन्स' का रोल अदा करके खुद को एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर लिया।

Hollywood Actors Unusual Jobs before Acting Hugh Jackman Colin Farrell Harrison Ford Julia Roberts
ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman

ह्यू जैकमैन

वूल्वरिन के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ह्यू जैकमैन एक शिक्षक के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं। जैकमैन ने साल 1987 में इंग्लैंड के अपिंगम स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के रूप में नौकरी की थी। उन्हें असली पहचान एक्स मैन सीरीज में वूल्वरिन के किरदार करके मिली, जिसने उन्हें एक सुपरस्टार बना दिया।

Zakir Khan: टीवी पर आते ही जाकिर की फीस बल्लियों उछली, लेकिन क्या आपको पता है कितनी आई पहले हफ्ते की टीआरपी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Actors Unusual Jobs before Acting Hugh Jackman Colin Farrell Harrison Ford Julia Roberts
जूलिया रॉबर्ट्स - फोटो : इंस्टाग्राम @juliaroberts

जूलिया रॉबर्ट्स

हॉलीवुड की प्रिटी वुमन कही जाने वाली जूलिया रॉबर्ट्स का नाम सुनते ही उनके बेहतरीन अभिनय और आकर्षक मुस्कान याद आ जाती है। जूलिया रॉबर्ट्स आइसक्रीम स्कूपर के तौर पर काम किया करती थीं। वहां से कमाए पैसों से जूलिया  एक्टिंग क्लास की फीस भरा करती थीं। साल 1990 में रिलीज हुई 'प्रिटी वुमन' फिल्म ने उनके करियर को ऊंचाई देने का काम किया था। 

Super/Man- The Christopher Reeve Story: सुपरमैन का संघर्ष देखना है तो तैयार हो जाएं, ट्रेलर जारी, कहानी बाकी

विज्ञापन
Hollywood Actors Unusual Jobs before Acting Hugh Jackman Colin Farrell Harrison Ford Julia Roberts
कॉलिन फैरेल - फोटो : इंस्टाग्राम @farrellgram

कॉलिन फैरेल

कॉलिन फैरेल ने अभिनय में आने से पहले एक लाइन डांसर के रूप में काम किया था। वे एक पेशेवर डांसर बनने के लिए ट्रेनिंग भी ले रहे थे, लेकिन उन्हें पहचान फिल्मों में अभिनय करने से मिली। साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगरलैंड' ने उन्हें हॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया था।

Sandeep Reddy Vanga: स्पिरिट-एनिमल पार्क के लिए संदीप रेड्डी वंगा ने कस ली कमर, जानें कब आएंगी दोनों फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed