फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Movies: 'फाइनल डेस्टिनेशन' ही नहीं ये फिल्में हैं सबसे ज्यादा डरावनी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

Sat, 24 May 2025 01:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 May 2025 01:19 PM IST
सार

Hollywood Scariest Horror Movies: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स' अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं हॉलीवुड की मशूहर फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
Hollywood Scariest Horror Movies Final Destination The Conjuring The Ring Annabelle IT 28 Days Later
हॉलीवुड फिल्मों के दृश्य - फोटो : यूट्यूब

हॉलीवुड की फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स' भारत में 15 मई को रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक भारत में 34.85 करोड़ का कारोबार किया है। यह फिल्म हॉरर है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि हॉलीवुड की कौन सी फिल्में हैं जो बहुत डरावनी हैं और इन्हें लोगों ने पसंद किया है।

Hollywood Scariest Horror Movies Final Destination The Conjuring The Ring Annabelle IT 28 Days Later
द कॉन्ज्यूरिंग - फोटो : यूट्यूब

द कॉन्ज्यूरिंग
'द कॉन्यूरिंग' फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जेम्स वान ने किया था। फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन और रॉन लिविंगस्टन ने अभिनय किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। फिल्म का बजट 20 मिलियन डॉलर था, जबकि इसने दुनियाभर में 319.5 मिलियन डॉलर कमाए थे।

Hollywood Scariest Horror Movies Final Destination The Conjuring The Ring Annabelle IT 28 Days Later
द रिंग - फोटो : यूट्यूब

द रिंग
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द रिंग' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि एक रहस्यमयी वीडियो टेप देखने के बाद दर्शक की मौत हो जाती है। फिल्म में नाओमी वाट्स, मार्टिन हेंडरसन और ब्रायन कॉक्स ने अदाकारी की है। 48 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने 249.3 मिलियन डॉलर कमाए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Mission Impossible 8 Box Office: 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'मिशन इंपॉसिबल 8', जानें छठवें दिन का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Scariest Horror Movies Final Destination The Conjuring The Ring Annabelle IT 28 Days Later
एनाबेल - फोटो : यूट्यूब

एनाबेल
साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया। इसमें एक गुड़िया के सहारे एक शख्स कुछ लोगों की जिंदगी को कठिन बनाता है। फिल्म में एनाबेले वलिस, वार्ड हॉर्टन और अल्फ्रे वुडार्ड ने अहम किरदार निभाया है। 6.5 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने 257.6 मिलियन डॉलर कमाए थे। 

विज्ञापन
Hollywood Scariest Horror Movies Final Destination The Conjuring The Ring Annabelle IT 28 Days Later
इट - फोटो : यूट्यूब

इट
इट फिल्म को काफी सराहा जाता है। यह हॉलीवुड की सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में एक अजीब सी चीज दिखाई गई है जो सीवर से निकलकर शहर के बच्चों को अपना शिकार बनाती है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 35 मिलियन डॉलर था। इसने 704.2 मिलियन डॉलर कमाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed