फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड: इन नौ एक्शन फिल्मों में है गलतियों की भरमार, लिस्ट में टॉप गन भी है शामिल

Sun, 11 Apr 2021 02:48 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 11 Apr 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
9 Hollywood action war military movies scenes totally wrong including top gun to Heartbreak Ridge and Navy SEALs
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : Social media

हॉलीवुड की फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर दर्शकों को लुभाती हैं। फिर चाहे वे एक्शन, कॉमेडी, पीरियड ड्रामा या फिर हॉरर ही क्यों न हों। जहां तक बात है एक्शन फिल्मों की तो दुनिया की इस सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में बनी हैं। इसके अंतर्गत मिलिट्री आधारित पटकथाओं को काफी तवज्जो दी गई है। वैसे तो हॉलीवुड काफी सैन्य फिल्में बनाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमेशा सटीक होते हैं। उच्च तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से यहां जबरदस्त फिल्में निर्मित हुई हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर में असली कहानी से काफी अंतर है। सिर्फ बदलाव ही नहीं बल्कि गलतियां भी हैं। आज हम हॉलीवुड की उन फिल्मों का जिक्र करेंगे जिनकी ये गलतियां पकड़ी गईं और दर्शकों ने इन सीन्स को सच मानने के लिए खुद को बेवकूफ समझा।

9 Hollywood action war military movies scenes totally wrong including top gun to Heartbreak Ridge and Navy SEALs
रैंबो: फर्स्ट ब्लड पार्ट II - फोटो : Social media

रैंबो: फर्स्ट ब्लड पार्ट II (Rambo: First Blood Part II)
गलती:
22 मई 1985 में रिलीज हुई एक घंटे 36 मिनट की एक्शन/वार फिल्म में आप देखेंगे कि POW का बचाव करने और उन्हें हेलीकॉप्टर पर लाने के बाद, रेम्बो रूसी हिंद हेलीकॉप्टर में शूट करने के लिए M72 लाइट एंटी-टैंक हथियार (LAW) का उपयोग करता है और उसके हेलीकॉप्टर पर सवार किसी को भी चोट नहीं लगती है।
हकीकत: M72 लाइट एंटी-टैंक हथियार (LAW) के पिछले हिस्से में विस्फोट 130 फीट तक लोगों को मार सकता है।

9 Hollywood action war military movies scenes totally wrong including top gun to Heartbreak Ridge and Navy SEALs
द हर्ट लॉकर - फोटो : फिल्म

द हर्ट लॉकर (The Hurt Locker)
गलती:
सार्जेंट फर्स्ट क्लास विलियम जेम्स अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए AWOL जाता है। यह फिल्म 10 अक्टूबर 2008 में रिलीज हुई थी, जिसकी निर्देशक कैथरिन बिगलो थीं।
हकीकत: जबकि कोई भी सैनिक किसी की मौत का बदला लेने के लिए AWOL नहीं जाएगा। उस पर यूसीएमजे के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। बेशक, यह ‘द हर्ट लॉकर’ में कई तकनीकी खामियों में से एक है, जिसपर काफी समय तक मीम भी वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
9 Hollywood action war military movies scenes totally wrong including top gun to Heartbreak Ridge and Navy SEALs
हार्टब्रेक रिज - फोटो : Social media

हार्टब्रेक रिज (Heartbreak Ridge)
गलती: फिल्म में दिखाया गया है कि गनी हाईवे ने प्रशिक्षण के दौरान अपने मरीन के पैरों पर लाइव राउंड शूट किया।
हकीकत: बेशक प्रशिक्षण के दौरान सख्त ट्रेनिंग जरूरी है, लेकिन सैनिकों को सिखाने के लिए किसी को सीधे शूट कर देना एक गंभीर अपराध है। और गनी हाईवे पर इसके लिए यूसीएमजे के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
9 Hollywood action war military movies scenes totally wrong including top gun to Heartbreak Ridge and Navy SEALs
जारहेड - फोटो : Social media

जारहेड (Jarhead)
गलती: फिल्म में दिखाया गया है कि युद्ध समाप्त होने के बाद, मरीन एंथोनी स्वोर्ड कहते हैं कि उन्होंने कभी अपनी राइफल से गोली ही नहीं चलाई, जिसपर उनके दोस्त ने जवाब दिया ‘अब आप इसे चला सकते हैं।’ वह अपनी राइफल को आकाश में फायर करता है और सभी मरीन हवा में बेतहाशा शूटिंग करके पीछा करते हैं।
हकीकत: मरीन पेशेवर और अनुशासित युद्ध सेनानी होता है। इनमें से हर एक मरीन को यूसीएमजे के तहत आरोपों की श्रेणी में लिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed