{"_id":"5c70f530bdec224bff242a95","slug":"91st-academy-awards-most-nominated-film-in-oscars-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2019 में इन 3 फिल्मों को मिला है सबसे ज्यादा नामांकन, जानिए क्या है खास","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2019 में इन 3 फिल्मों को मिला है सबसे ज्यादा नामांकन, जानिए क्या है खास
Sat, 23 Feb 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
oscars 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के एकेडमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी (भारत में 25 फरवरी सुबह 5.30 बजे) को किया जाएगा। एकेडमी अवॉर्ड्स पहली बार 16 मई, 1929 को हॉलीवुड के रूसवेल्ट होटल में एक निजी समारोह आयोजित करके दिए गए थे। ऑस्कर 24 कलात्मक और तकनीकी अवॉर्ड्स का एक सेट होता है, जिसे अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) दुनियाभर की फिल्मों को अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी गुणवत्ता के आधार पर नाप-तोल कर देती है।
oscars
बात करें नॉमिनेशंस की तो इस बार ऑस्कर नॉमिनेशंस में दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है। 'Roma' और 'The Favourite' को 10-10 नॉमिनेशंस मिले। इसके अलावा अमेरिका के 46वें उपराष्ट्रपति की जिंदगी पर आधारित फिल्म वाइस की भी काफी चर्चा है।
आइए जानते हैं इन फिल्मों में क्या है खास...

roma
रोमा
रोमा को BAFTA पुरस्कार और Directors Guild of America (DGA) पुरस्कार मिल चुका है। ये नेटफ्लिक्स की फिल्म है और विदेशी भाषा में है। फिल्म जबरदस्त प्रभावशाली है। फिल्म को एलफॉन्जो क्यूरॉन ने निर्देशित किया है। क्यूरॉन के मेक्सिको में बिताए गए जीवन को इस फिल्म में देखा जा सकता है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी अद्भुत है। राजनीतिक असहिष्णुता और छात्र विद्रोह के बीच एक परिवार की कहानी को कहती इस फिल्म को निर्देशक अपने बचपन की कहानी मानते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माई गई ये फिल्म आपको पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है।

the favorite
'द फेवरेट'
फिल्म के डायरेक्टर योरगोस लैंथीमॉस साल 2015 में आई अद्भुत डॉर्क ह्यूमर से लैस फिल्म 'द लोबस्टर' का भी निर्माण कर चुके हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म 'द फेवरेट' ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपने नाम किए। इस फिल्म में लीड किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ओलिविया कोलमैन को भी ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। ओलिविया कोलमैन ने 'द फेवरेट' फिल्म में ब्रितानी महारानी एन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में महारानी एन और डचेज ऑफ मार्लबोरो सारा के बीच मोहब्बत के रिश्ते को दिखाया गया है।

wise
'वाइस'
ये फिल्म अमेरिका के 46वें उपराष्ट्रपति की जिंदगी पर आधारित है। जॉर्ज बुश के कार्यकाल में डिक चेनी उप राष्ट्रपति थे और उन्हें अब तक का सबसे मजबूत उप राष्ट्रपति माना जाता है। फिल्म में डिक चेनी का रोल करने वाले क्रिश्चन बेल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते रहे हैं। इस फिल्म में क्रिश्चन बेल को उनके जबर्दस्त मेकअप के लिए तारीफें मिल चुकी हैं। इस रोल के लिए भी बेल ने बेतहाशा वजन बढ़ाया था। ये फिल्म डिक चेनी की बायोपिक है। फिल्म में डिक चेनी का रोल करने वाले क्रिस्चन बेल को गोल्डन ग्लोब में कॉमेडी और म्यूजिकल फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।