मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुचर्चित फिल्म कैप्टन मार्वेल की रिलीज में सिर्फ दो ही हफ्ते ही बचे हैं। एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम में भी कैप्टन मार्वेल का अहम किरदार होने वाला है। ऐसे में अमर उजाला की टीम ने तमाम फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से ये जानने की कोशिश की कि अगर किसी भारतीय अभिनेत्री को कैप्टन मार्वेल बनने का मौका मिलता तो यह किरदार किस पर सबसे फिट बैठता।
कैप्टन मार्वेल के किरदार के लिए ये हैं बॉलीवुड की 5 पसंदीदा अभिनेत्रियां, नंबर 1 पर है ये एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने दबंग और अकीरा जैसी फिल्मों में अपनी कला का उम्दा प्रदार्शन किया। इसके अलावा वह एक्शन फिल्म फोर्स 2 में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन, हिंदी फिल्मों के शौकीन मानते हैं कि सोनाक्षी कैप्टन मार्वेल के किरदार में फिट नहीं बैठतीं। दर्शकों का मानना था कि सोनाक्षी की फिटनेस के अलावा उनकी गिरती लोकप्रियता इस किरदार के लिए ठीक नहीं है। गोरेगांव की संध्या यादव कहती हैं कि अकीरा में सोनाक्षी इस तरह के मौके को पहले ही गंवा चुकी हैं।
4.
तापसी पन्नू
महिला प्रधान फिल्मों में तापसी पन्नू का नाम भारतीय सिनेमा में तेजी से उभरा है। पिंक, नाम शबाना और मुल्क जैसे मज़बूत और ज़िद्दी किरदार लोगों ने पसंद भी खूब किए। तापसी को दर्शकों ने इस किरदार के लिए भारतीय सिनेमा से एक दमदार उम्मीदवार माना। अंधेरी पश्चिम के रफीक के मुताबिक तापसी पन्नू को अब भी एक दमदार किरदार की तलाश है और कैप्टन मार्वेल का किरदार करने की उनमें क्षमता नजर आती है।
3.
आलिया भट्ट
एक्शन थ्रिलर ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के किरदार का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। राज़ी जैसी फिल्म में एक जासूस का किरदार निभा कर भी आलिया काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस हिसाब से वह कैप्टन मार्वल के किरदार को आसानी से निभा सकती हैं, ऐसा तमाम दर्शकों ने माना। इस बातचीत के दौरान आलिया भट्ट को पसंद करने वालों की संख्या तीसरे नंबर पर रही।
2.
अनुष्का शेट्टी
कैप्टन मार्वेल के रोल में जिन भारतीय अभिनेत्रियों को फिल्म दर्शकों और समीक्षकों ने कांटे की टक्कर में माना, उनमें बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी दूसरे नंबर पर रहीं। देवसेना जैसा जांबाज़ किरदार कर पूरे भारत में अपना प्रशंसक वर्ग तैयार कर चुकीं अनुष्का की कद काठी भी लोगों को कैप्टन मार्वेल के काफी करीब लगी। माहिम और धारावी की रेखा व सपना के अलावा हैदराबाद के फिल्म समीक्षक लक्ष्मी नारायण ने भी अनुष्का शेट्टी की इस रोल के लिए दावेदारी का समर्थन किया।।