{"_id":"5c6d661abdec224e1b7f71be","slug":"lady-gaga-breaks-her-engagement-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल रॉकस्टार लेडी गागा ने तोड़ी सगाई, हाल ही में मिला था ग्रैमी पुरस्कार","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इंटरनेशनल रॉकस्टार लेडी गागा ने तोड़ी सगाई, हाल ही में मिला था ग्रैमी पुरस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 20 Feb 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lady gaga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रॉकस्टार लेडी गागा ने सगाई तोड़ दी है। उन्होंने बीते वर्ष 2018 अक्टूबर में क्रिश्चियन कारिनो संग सगाई की घोषणा की थी। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, गागा के सेक्रेटरी ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं, गागा ने भी कहा कि यह सिर्फ काम नहीं है, कभी-कभी खत्म हो जाते हैं। गौरतलब है कि गागा ने साल 2005 से 2008 तक संगीतकार ल्यूक कार्ल को भी डेट किया था। इसके बाद उनका नाम साल 2011 में अभिनेता टेलर किन्नी संग जुड़ा था। ऐसे में दोनों के शादी करने की खबर थी जो कभी हो नहीं पाई।
2 of 5
lady gaga
लेडी गागा एक इंटरनेशनल छवि रखने वालीं सुपरहिट पॉप गायिका हैं, उनका असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता है। बात करें उनके करियर की तो बता दें कि साल 2003 में उन्होंने अपने गायिकी की शुरुआत की थी। आज की तारीख में वह कई बड़े-बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं, ग्रैमी पुरस्कार के लिए उन्हें 11 बार नॉमिनेट किया गया है। साथ ही उनके नाम 2 गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल हैं गागा की बेली डांसिंग में भी रुचि है।
3 of 5
लेडी गागा
- फोटो : twitter
उनके बहुत कम फैन्स इस बात को जानते हैं कि वह एलजीबीटी की भी सपोर्टर हैं। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि साल 2012 में गे और लेस्बियन लाइफ के लिए एक विशेष फंड संगठन खुला था जिसमें गागा की बड़ी भूमिका रही थी। कुल मिलाकर गागा सामाजिक सेवा करने में भी कभी पीछे नहीं रहती हैं। इसके लिए वह चैरिटी और अलग-अलग सामाजिक कल्याण अभियानों में भी भाग लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lady gaga
बता दें कि 10 फरवरी 2019 को दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2019) का आयोजन लॉस ऐंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में हुआ। इस समारोह में जाने-माने सेलेब्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस अवॉर्ड समारोह में चाइल्डिश गैम्बिनो, लेडी गागा, केसी मसग्रेव्स और ब्रैंडी कारलाइल जैसे सेलेब्स ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
विज्ञापन
5 of 5
lady gaga
समारोह में दिवंगत अमेरिकन म्यूजिशन और सिंगर क्रिस कोरनेल के म्यूजिक 'When Bad Does Good' को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस से नवाजा गया। एरियाना ग्रांडे ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया। शो को एलिसिया कीज ने होस्ट किया। वहीं, गागा को बेस्ट पॉप डूओ और ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए यह अवार्ड मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।