फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर गिटारिस्ट का 64 साल की उम्र में निधन, AC/DC रॉक बैंड ने फेसबुक पर दी खबर

Sun, 19 Nov 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
AC/DC co founde and guitarist malcolm young passes away at 64
मैल्कम यंग - फोटो : malcolm young

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर रॉक बैंड एसी/डीसी के संस्थापक मैल्कम यंग का 64 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने भाई एंगस के साथ रॉक बैंड की स्थापना की थी। मैल्कम यंग पिछले कई सालों से भूलने की बीमारी से ग्रसित थे। 



पढ़ें: 18वें लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड में 'डेस्पेसिटो' गाने की धूम, सॉन्ग ऑफ द ईयर से नवाजा गया

AC/DC co founde and guitarist malcolm young passes away at 64
मैल्कम यंग - फोटो : malcolm young

मैल्कम यंग के निधन की खबर एसी/डीसी ने अपने फेसबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा कि "यह बहुत दुख की बात है कि एक पति, पिता, भाई और दादा मैल्कम यंग हमारे बीच नहीं है। वह पिछले कई सालों से डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित थे। उन्होंने संगीत की दुनिया में एक अहम योगदान दिया है। मैल्कम गीतकार, गिटारिस्ट, परफॉर्मर, प्रोड्यूसर और दूरदर्शी थे जिन्होंने कईयों को प्रेरित किया। वो अपने पीछे पत्नी ओ'लिंडा, दो बच्चे कारा और रोज को छोड़ गए हैं।"

AC/DC co founde and guitarist malcolm young passes away at 64
मैल्कम यंग - फोटो : malcolm young

मैल्कम अपने बैंड एसी/डीसी के लिए गाने लिखते और गाते थे। उनके मशहूर गानों में 1979 में आई 'हाईवे टू हेल', 'बैक इन ब्लैग' और 'यू शूक मी ऑल नाइट लॉंन्ग' है। मैल्कम के भाई जॉर्ज यंग की मौत 23 अक्टूबर को हुई थी। जॉर्ज ने एसी/डीसी के लिए बतौर प्रोड्यूसर और गिटारिस्ट काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed