फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: लोग अपना सबकुछ छोड़कर जा रहे हैं, मुझे डर है कि..; यूक्रेन में डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले शॉन पेन का छलका दर्द

Sun, 06 Mar 2022 11:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Actor Sean Penn first televised interview since he returned from war-torn Ukraine
शॉन पेन रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से युद्ध जारी है। पुतिन और जेलेंस्की दोनों ही पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। हर गुजरते दिन के साथ खतरा बढ़ते जा रहा है। भीषण घमासान के बीच यूक्रेन के लोग अपनी जान की रक्षा करने के लिए अपने देश और घर को छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। वहीं कुछ अपने वतन की रक्षा करने के लिए हथियार उठा रहे हैं।

Actor Sean Penn first televised interview since he returned from war-torn Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे विश्व युद्ध के 77 साल बाद आई इस त्रास्दी को दुनिया के सामने लाने के लिए हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर शॉन पेन यूक्रेन में डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे। जंग के बीच यूक्रेन में रहकर अभिनेता ने वहां के हालातों को नजदीक से देखा और जाना। हालांकि खतरा बढ़ने की वजह से वह यूक्रेन से वापस लौट आए। अपने देश लौटकर उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान यूक्रेन के हालातों के बारे में विस्तार से बताया। थके-हारे, बेचैन नजर आ रहे हॉलीवुड अभिनेता ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की की हिम्मत की सराहना की।
Actor Sean Penn first televised interview since he returned from war-torn Ukraine
यूक्रेन पर रूस के हमले - फोटो : ANI

अभिनेता कहते हैं कि आक्रमण के एक दिन पहले ज़ेलेंस्की से मिलना और आक्रमण के दिन फिर से उनसे मिलना - मुझे नहीं पता कि क्या वह जानता थे कि वह इसके लिए ही पैदा हुआ हैं। उन्होंने जिस साहस, गरिमा, प्रेम के साथ पूरे यूक्रेन को एकजुट किया है, वह नया था। मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं और उनके व यूक्रेन के लिए डरा हुआ भी हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sean Penn first televised interview since he returned from war-torn Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

शॉन ने बताया कि यूक्रेन की आवाम अपना सबकुछ छोड़कर अपने ही देश से जा रही है। हजारों लोग अपनी अच्छी खासी नौकरी और बैंक अकाउंट्स को छोड़कर जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति पुतिन अभी जंग खत्म नहीं करने वाले हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed