यूट्यूब स्टार और कॉमेडियन लिली सिंह की किताब 'बी ए ट्रैंगल' इनदिनों चर्चा में है। लिली सिंह यूनाइटेड स्टेट्स में टीवी शो को रात में होस्ट करने वाली पहली महिला हैं। लिली का शो 'अ लिटिल लेट विद लली सिंह' ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपने करियर से नाम और शोहरत कमा चुकी लिली दक्षिण एशिया के टैलेंट को सफलता की मंजिल तक पहुंचाना चाहती हैं।
Jaipur Literature Festival: भारतीय कनाडियन स्टार लिली सिंह का सपना, कहा- साउथ एशियन कलाकारों को दिलाऊंगी पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 में कॉमेडियन होस्ट लिली सिंह ने भी शिरकत की। फेस्टिवल के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हॉलीवुड अलग-अलग क्षेत्र के टैलेंट को रिप्रेजेंट करने में छोटे कदम उठा रहा है लेकिन फिर भी सही मायने में अभी भी यहां विवधिता नहीं है। लिली ने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया के लोगों केंद्र में रखकर वह लंबे समय तक काम करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि 'मेरी निश्चित रूप से टीवी और फिल्मों में अधिक रुचि है। इसलिए मैं निश्चित रूप से लंबे रूप में लिखने जा रही हूं, मेरे पास यूट्यबू पर 1,000 से अधिक स्क्रिप्टेड स्केच हैं, लेकिन यह संक्षिप्त रूप है। जिसे मैं अधिक प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना चाहती हूं, अगर इसमें साउथ एशिया के बारे में अधिक बताया गया है।
लिली ने अपने किताब के बारे में बात करते हुए लिखा कि मैंने खुद को जानने के लिए यह किताब लिखी है। लिली कहती हैं कि उनकी किताब का टाइटल 'बी ए ट्रांयगल' इसलिए है कि ट्रायंगल सबसे ज्यादा स्ट्रॉंग होता है। उसका फाउडेंशन मजबूत होता है। वो आगे कहती हैं कि मेरा एजेंडा सुनिश्चित करना है कि दक्षिण एशियाई लोगों को वह श्रेय मिले, जिसके वो हकदार हैं। लिली सिंह की अगली किताब "बी ए ट्रायंगल: हाउ आई वॉन्ट फ्रॉम बीइंग लॉस्ट टू गेटिंग माई लाइफ इनटू शेप" अप्रैल में रिलीज होगी। लिली कहती हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री समावेश और विविधता की दिशा में छोटे कदम उठी रही है।