फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DOG: चौपायों और इंसानी रिश्तों की अनोखी दास्तान, चेनिंग टैटम लेकर आ रहे दिल को छू लेने वाली कहानी

Wed, 02 Mar 2022 08:18 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला मुंबई Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 02 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Star Channing Tatum starrer movie Dog will be release in India on March 11
चेनिंग टैटम - फोटो : Social Media

सभी डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी है। चेनिंग टैटम की फिल्म 'डॉग' भारत में इसी साल 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। भारतीय दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पशु प्रेमी इस फिल्म को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे। 'डॉग' एक पूर्व आर्मी रेंजर और कुत्ते के बीच दोस्ती की कहानी है। यह फिल्म आपको गुदगुदाने के साथ पशु प्रेम का संदेश भी देती है।

Hollywood Star Channing Tatum starrer movie Dog will be release in India on March 11
चेनिंग टैटम - फोटो : Instagram

हॉलीवुड स्टार चेनिंग टैटम पांच साल बाद इस फिल्म में स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इससे पहले वो 'मैजिक माइक', '21 जंप स्ट्रीट' और 'डियर जॉन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनके साथ बेल्जियन मेलिनोइस यानी कुत्ता सह कलाकार के रूप में नजर आएगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह कहानी एक आर्मी स्काउर्डेड डॉग के बारे में है। जिसने इराक और अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दी हैं। टैटम फिल्म में अमेरिकी सेना रेंजर जैक्सन ब्रिग्स की भूमिका में हैं। जिसका काम लुलु को उसके हैंडलर के अंतिम संस्कार में ले जाना है, जो ब्रिग्स का सबसे अच्छा दोस्त भी था। कुत्ते से नफरत करने वाले ब्रिग्स को कुत्ते को अपने साथ ले जाना पड़ता था। फिल्म मनुष्य और उसके सच्चे दोस्त के बारे में बताती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Channing Tatum (@channingtatum)

Hollywood Star Channing Tatum starrer movie Dog will be release in India on March 11
चेनिंग टैटम - फोटो : Instagram
डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है फिल्म

टैटम ने पार्टनर रीड कैरोलिन के साथ इस फिल्म का सह-निर्देशन किया है। फिल्म 2017 में एचबीओ की डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री का नाम था 'वॉर डॉग: ए सोल्जर बेस्ट फ्रेंड'। फिल्म की कहानी युद्ध के बाद सैनिकों के जीवन के बारे में बताती है। फिल्म में PTSD, गंभीर चोटें, व्यक्तिगत और युद्ध के बाद संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि एक सर्विस डॉग पर ट्रॉमा का कैसा असर होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Star Channing Tatum starrer movie Dog will be release in India on March 11
चेनिंग टैटम - फोटो : Instagram

रीड कैरोलिन और चेनिंग टैटम द्वारा निर्देशित 'डॉग' कॉमेडी फिल्म है। इसमें आर्मी रेंजर की कहानी भी है, जो रोड ट्रिप पर इच्छा के विरुद्ध एक साथ जाने को मजबूर होते हैं। आर्मी रेंजर ब्रिग्स (चेनिंग टैटम) और लुलु (बेल्जियम मेलिनोइस कुत्ता) 1984 के फोर्ड ब्रोंको में फंस जाते हैं। फिर एक साथी सैनिक के अंतिम संस्कार में समय पर पहुंचने के लिए दोनों क्या करते हैं यह देखना शानदार होगा।  

विज्ञापन
Hollywood Star Channing Tatum starrer movie Dog will be release in India on March 11

कौन हैं चेनिंग टैटम

चेनिंग टैटम का पूरा नाम चेनिंग मैथ्यू टैटम है। वे एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता और मॉडल हैं। टैटम ने 'कोच कार्टर' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद टैटम 'स्टेप अप' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फाइटिंग, पब्लिक एनिमिज, डियर जॉन और द वोव में काम किया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed