{"_id":"5c5076e7bdec22736934b632","slug":"actress-brie-larson-raised-weight-quintal-load-for-captain-marvel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कैप्टन मार्वल' बनने के लिए इस एक्ट्रेस को उठाना पड़ा क्विंटल भर बोझ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'कैप्टन मार्वल' बनने के लिए इस एक्ट्रेस को उठाना पड़ा क्विंटल भर बोझ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Captain Marvel
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकीं मशहूर अभिनेत्री ब्रिए लारसन के लिए मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'कैप्टन मार्वल' मे काम पाना जितना बड़ा मौका रहा, उतना ही मुश्किल रहा लारसन के लिए इस रोल के लिए खुद को तैयार करना। फिल्म की शूटिंग के वक्त की कुछ तस्वीरें जो अमर उजाला को मिली हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि कैप्टन मार्वल बनने के लिए ब्रिए लारसन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
2 of 4
CAPTAIN MARVEL
- फोटो : file photo
मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स में कैप्टन मार्वल के साथ एक नए सुपरहीरो की एंट्री हो रही है। ऐसा पहली बार है कि मार्वल ने किसी महिला किरदार को लेकर पूरी फिल्म बनाई है। फिल्म में लारसन कैरल डैनवर्स का किरदार कर रही हैं, जिसे अपनी शक्तियों का पता चलता है तो वह बन जाती हैं 'कैप्टन मारवेल'।
3 of 4
Captain Marvel
- फोटो : social media
दुनिया भर में मार्वल के प्रशंसकों में जितनी उत्सुकता इस फिल्म को लेकर बनी है, उससे कहीं ज्यादा बेचैनी लारसन को रही है इस रोल के लिए शूटिंग करते वक्त। लारसन को पता था कि इस रोल के लिए उन्हें अपने कंधे मजबूत करने होंगे और साथ ही अपने हाथ और पैरों की मांसपेशियों को भी मजबूत करना होगा। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए स्टूडियो में ही एक खास तरह का जिम बनाया गया। इसी जिम को कॉपी करके बाद में हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने अपनी फिल्म भारत की शूटिंग पर अपनी मांस पेशियां मजबूत की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Captain Marvel
- फोटो : social media
लारसन बताती हैं कि मांसपेशियों की मजबूती के लिए उन्होंने वाकई बहुत मेहनत की है। जिम में वह 100 किलो की डेडलिफ्ट्स और दो सौ किलो की हिम थ्रस्ट करती रही हैं। इस खास वर्जिश ने ही उनके कंधे, बाहें और पीठ का ऊपरी हिस्सा मजबूत करने में मदद की। इसका असर भी दिखा है जिससे दर्शक फिल्म की रिलीज के साथ रू ब रू हो सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।