फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्वेल को जुलाई तक दुनिया के हालत सुधरने का भरोसा, इस दिन रिलीज होंगी मुलान और ब्लैक विडो

Sat, 04 Apr 2020 01:16 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Apr 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Disney announces new release dates of marvel cinematic universe movies mulan
Hollywood - फोटो : Social Media

भारत में डिजनी प्लस के लॉन्च होने के दिन ही डिजनी कंपनी ने अपनी तमाम फिल्मों की रिलीज की तारीखें ताश के पत्तों की तरह फेंट दी हैं। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के अगले फेज की फिल्मों को इन तारीखों के हिसाब से नए ठिकाने मिल गए हैं। इन तमाम दिल उदास कर देने वाली खबरों के बीच डिजनी के दीवानों के चेहरे पर मुस्कान ला देने वाली खबर ये है कि फिल्म आर्टेमिस फाउल अब सीधे कंपनी के ओटीटी डिजनी प्लस पर रिलीज होगी। दूसरा सबसे बड़ा फेरबदल ये रहा कि ड्वेन जॉनसन की बहुप्रतीक्षित फिल्म जंगल क्रूज अब अगले साल की गर्मियों में रिलीज होगी।

Amar Ujala Exclusive Disney announces new release dates of marvel cinematic universe movies mulan
Jungle Cruise - फोटो : Social Media

इस नए कैलेंडर के हिसाब से मार्च और मई में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों मुलान और ब्लैक विडो की नई रिलीज डेट तय हो गई है। मुलान की नई रिलीज डेट 24 जुलाई निकली है, इस तारीख को ही पहले जंगल क्रूज रिलीज होनी थी जिसकी नई तारीख अब 30 जुलाई 2021 हो गई है। ब्लैक विडो की नई रिलीज डेट 6 नवंबर घोषित की गई है, इस तारीख को पहले मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की ही फिल्म इटरनल्स रिलीज होने वाली थी। इटरनल्स अब 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी और 12 फरवरी को प्रस्तावित शांग ची की रिलीज डेट अब खिसकाकर 7 मई 2021 कर दी गई है। 7 मई को पहले डॉक्टर स्ट्रेंज 2 रिलीज होनी थी जिसकी नई रिलीज डेट डिजनी ने 5 नवंबर 2021 कर दी है।

Amar Ujala Exclusive Disney announces new release dates of marvel cinematic universe movies mulan
Thor: Love and Thunder - फोटो : Social Media
इस तमाम फेरबदल के चलते अब थॉर सीरीज की अगली फिल्म थॉर- लव एंड थंडर अब 2022 में चली गई है। ये फिल्म अब 28 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। ब्लैक पैंथर 2 अपनी पहली की तारीख 8 मई 2022 पर ही टिकी हुई है। कैप्टन मार्वेल 2 अब 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Disney announces new release dates of marvel cinematic universe movies mulan
West Side Story - फोटो : Social Media

डिजनी परिवार का हिस्सा बन चुकी ट्वेंटिएथ सेंचुरी कंपनी की फिल्म फ्री गाई की रिलीज डेट भी बदल गई है। अब ये फिल्म इस साल 3 जुलाई की बजाय 11 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि स्टीवन स्पीलबर्ग की वेस्ट साइट स्टोरी की रिलीज डेट 18 दिसंबर और रिडले स्कॉट की द लास्ट डुएल की रिलीज डेट 25 दिसंबर में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया है। डिजनी का हिस्सा बन चुकी सर्चलाइट कंपनी की फिल्म द फ्रेंच डिस्पैच अब 14 जुलाई  बजाय 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अरविंद केजरीवाल ने 'किंग खान' को कहा शुक्रिया तो शाहरुख बोले- 'आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed