लंबे इंतजार के बाद 3 अप्रैल को डिजनी प्लस भारत में दस्तक दे चुका है। डिजनी प्लस की स्ट्रीमिंग सेवाएं देश में पहले से मौजूद ओटीटी हॉटस्टार पर ही उपलब्ध होंगी। इस सेवा के जरिए अब भारतीय दर्शकों के लिए तमाम सुपरहीरोज फिल्में, एनिमेटड फिल्में, बच्चों के मशहूर कार्यक्रम, मशहूर हिंदी फिल्में, हॉटस्टार के स्पेशल शोज, विभिन्न खेलों का अनलिमिटेड लाइव प्रसारण देखने को मिलेगा। इसमें खास तौर पर डिजनी प्लस की ओरिजनल्स प्रोजेक्टस शुमार है। आज हम आपको बताते हैं कि इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत आप डिजनी की किन 10 मशहूर फिल्मों और शोज से कर सकते हैं।
भारत में भी खुला डिजनी प्लस का पिटारा, ये 10 फिल्में और शोज हैं लॉकडाउन काटने का सही इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द मंडलोरियन
इसे स्टार वार्स: द मंडलोरियन के नाम से भी जाना जाता है। यह आठ एपिसोड की एक वेब टेलीविजन श्रृंखला है जो स्टार वार्स फ्रैंचाइजी में पहली लाइव एक्शन सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे गेलेक्टिक साम्राज्य के पतन के बाद पूरी आकाशगंगा में अराजकता फैल जाती है जिसमें एक अकेला बंदूकधारक बाहरी पहुंच के माध्यम से अपना रास्ता बनाता है।
हाई स्कूल म्यूजिकल: द म्यूजिकल: द सीरीज
यह एक अमेरिकन मॉक्युमेंट्री म्यूजिकल ड्रामा वेब टेलीविजन सीरीज है जो हाई स्कूल म्यूजिकल फिल्म सीरीज से प्रेरित है। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो 13 साल बाद ईस्ट हाई में हाई स्कूल म्यूजिकल फिल्माए जाने के बाद ड्रामा स्कूल एक साथ मिलकर एक नया प्रोडक्शन तैयार कर रहा है। इस नए प्रोडक्शन का नाम हाई स्कूल म्यूजिकल: द म्यूजिकल रखा गया है। इसकी खास बात यह है कि इस बार के बोल स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं इसलिए प्रत्येक एपिसोड में इसे दर्शक गा भी सकते हैं।
द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू जेफ गोल्डब्लम
इस सीरीज का विषय दूसरों से काफी हटकर है। इसमें पूरी दुनिया को जेफ गोल्डब्लम के नजरिए से दिखाया गया है। वह खुद प्रत्येक तरह की चीजों को आजमाता है और अपने ख्यालात पेश करता है। इसमें स्विमिंग करने से लेकर, फुटबॉल, म्यूजिक और टैटू बनाने जैसे अनुभव शामिल है। वह दुनिया के अलग अलग हिस्सों के विभिन्न अनुभव हासिल करता है। वह नए लोगों से मिलता है और रोमांच से भरपूर काम करता है। वह अपने आपको एक विद्यार्थी बताता है जिसे नई चीजों का अनुभव हासिल करना अच्छा लगता है। इस सीरीज में कुल 12 एपिसोड हैं।
लेडी एंड द ट्रैम्प
लेडी एंड द ट्रैम्प चार्ली बीन द्वारा निर्देशित यह एक संगीत रोमांस फिल्म है। इसकी कहानी 1955 के समय के इर्द-गिर्द घूमती है। इस कहानी में जानवरों के नजरिए को दिखाया गया है कि कैसे इंसान उन्हें पहले अपनाते हैं और फिर किसी दूसरी अहम चीजों के चलते उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। प्यार की तलाश में कैसे वे अपने जैसों से मिलते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।