सब्सक्राइब करें

अमेरिकी रैपर ने अपने माथे पर जड़वाया गुलाबी रंग का हीरा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Feb 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
American Rapper Lil Uzi Vert Has Implanted A $24 Million Pink Diamond Into His Forehead
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Twitter

लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो कहा जाता है ना शौक बड़ी चीज है। लेकिन लोगों के शौक कभी-कभी काफी अजीब और महंगे भी हो सकते हैं। इस बात का सीधा उदाहरण अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट ने पेश किया है। उन्होंने अपने माथे पर गुलाबी रंग का हीरा जड़वा लिया है। जिसे देखकर लोग हैरान हो गये। लोगों ने उनसे ये सवाल भी कर लिया कि ये कैसा शौक है। लेकिन लोगों के होश तो तब उड़ गए, जब उन्हें इस हीरे की कीमत पता चली।

Trending Videos
American Rapper Lil Uzi Vert Has Implanted A $24 Million Pink Diamond Into His Forehead
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Instagram

अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट ने अपने माथे पर गुलाबी रंग का 14 कैरेट का हीरा लगवाया है। जो उनके माथे पर बीच में लगाया गया है। इस हीरे की कीमत 24 मिलियन डॉलर है, भारतीय कीमत के अनुसार, इसकी कीमत 174 करोड़ 99 लाख रुपए के करीब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American Rapper Lil Uzi Vert Has Implanted A $24 Million Pink Diamond Into His Forehead
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं रैपर ने बताया कि, 'वह साल 2017 से इस हीरे की कीमत चुका रहे थे और अब यह इतना महंगा हीरा उनका बन गया है। रैपर के मुताबिक माथे पर गुलाबी हीरा पहनना उसका सपना था। जिसकी उन्होंने बहुत ज्यादा कीमत चुकाई है।' इतना ही नहीं रैपर और इलियट कंपनी जल्द ही एक वीडियो पोस्ट करने जा रही है।

American Rapper Lil Uzi Vert Has Implanted A $24 Million Pink Diamond Into His Forehead
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Instagram

रैपर के आगे बताया कि, 'उस वीडियो में दिखाया जाएगा कि कैसे हीरे को उनके माथे पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि डायमंड 13 और 14 कैरेट के बीच का है।' रैपर तब से ट्विटर पर अपने माथे पर नए जड़े हीरे के बारे में भारी संख्या में लोगों के सवालों के जवाब देने में लगे हैं। एक यूजर के सवाल पर रैपर ने लिखा कि, 'मैं अब इतना बड़ा खर्चा फिर कभी नहीं करूंगा।'

विज्ञापन
American Rapper Lil Uzi Vert Has Implanted A $24 Million Pink Diamond Into His Forehead
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Instagram
अमेरिकन रैपर के इस अजीब और महंगे शौक को कुछ लोग तो काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग रैपर को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों ने रैपर द्वारा माथे पर हीरा लगवाने के शौक को फिजूल खर्ची बताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed