अमेरिकन सिंगर डेमी लोवाटो ने खुलासा किया है कि वह अपने टीनेज में जिंदगी के सबसे बुरे हादसे से गुजर चुकी हैं। डेमी ने अपने इन राज पर से पर्दा उठाते हुए उनकी जिंदगी पर बेस्ड डॉक्युमेंट्री में नजर आनेवाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डेमी ने साल 2008 जुलाई की उस रात की घटना के बारे में बताया है, जब उन्हें ऐसा लगा था कि अब वह खत्म हो गई हैं।
'15 की उम्र में झेला रेप का दर्द', निक जोनस की दोस्त डेमी लवाटो ने बताई 'उस रात' की पूरी घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमी कहती हैं, 'जब मुझे बेहोश आया, मेरे बदन पर कपड़े नहीं थे। उसने मेरा फायदा उठाया था। मै मर ही गई थी। मेरी आंख अस्पताल में खुली। मुझसे पूछा गया अगर ये सब मेरी मर्जी से हुआ था। डेमी का कहना है कि उस वक्त उन्होंने हां में जवाब दे दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें ड्रग की ओवरडोज दी गई थी, जिस वजह से वे खुद फैसला लेने की क्षमता खो चुकी थीं।
View this post on Instagram
वहीं, डेमी के एक दोस्त ने घटना को याद करते हुए कहा था, 'लोवाटो को ड्रग्स काफी ज्यादा डोज दे दिया गया था। उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया था। हालांकि, सिंगर खुद यही मानती हैं कि इससे पहले भी उनके साथ ऐसी ही एक घटना हो चुकी थी। जब वे सिर्फ 15 साल की थीं, उस समय भी उनका फायदा उठाने कोशिश रही।
View this post on Instagram
मालूम हो कि डेमी लोवाटो कभी निक जोनस की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। हालांकि, निक ने प्रियंका चोपड़ा से अपनी शादी में डेमी को आमंत्रित नहीं किया था। बता दें कि जुलाई 2018 में डेमी के दोस्त रहे निक ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए ट्वीट भी किया था।
Like all of you I am reeling at the news about Demi. All of us love her and need to pray for her to get well. She is a fighter. #prayfordemi
View this post on Instagram
उस वक्त प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके लिए ट्वीट किया था। बता दें कि लवाटो अपने ड्रग और अल्कोहल अडिक्शन के बारे में खुलकर बोलती रही हैं।
View this post on Instagram