फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं सिंगर साराह हार्डिंग, बोलीं- नहीं देख पाउंगी आने वाला क्रिसमस

Tue, 16 Mar 2021 03:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Mar 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Singer Sarah Harding Suffering From Breast Cancer Says I Don't Know How Many Months I Have Left
सिंगर साराह हार्डिंग - फोटो : Instagram

कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है, जो एक बार हो जाये तो पूरे शरीर को धीरे-धीरे दीमक की तरह अपनी चपेट में ले लेती है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक कई लोग इससे जूझ चुके हैं और कई सेलेब्स को हमने कैंसर के कारण खो दिया है। अब फैंस के लिए एक और बुरी खबर है कि सिंगर साराह हार्डिंग कैंसर का शिकार हो गई हैं। साराह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी सभी को दी है। सिंगर के पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Singer Sarah Harding Suffering From Breast Cancer Says I Don't Know How Many Months I Have Left
सिंगर साराह हार्डिंग - फोटो : Instagram

साराह हार्डिंग ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि, 'डॉक्टर्स ने उन्हें कह दिया है कि वो आने वाला क्रिसमस नहीं देख पाएंगी।' सराह ने पिछले साल बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इसके साथ ही एक अखबार में छपी खबर के अनुसार साराह ने दिसंबर 2020 में कहा था कि, 'मेरे डॉक्टर्स ने मुझे कहा है कि इस साल का क्रिसमस मेरी जिंदगी का आखिरी क्रिसमस हो सकता है।'

Singer Sarah Harding Suffering From Breast Cancer Says I Don't Know How Many Months I Have Left
सिंगर साराह हार्डिंग की किताब का पोस्टर - फोटो : Instagram

साराह ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि, 'अब मैं इस दर्द से निजात चाहती हूं और कम्फर्ट में रहना चाहती हूं। मैं अपने जीवन का हर पल एन्जॉय करना चाहती हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि समय कितना बचा है।' बता दें कि इस बीच साराह हार्डिंग ने अपनी बायोपिक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है 'हियर मी आउट।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Sarah Harding Suffering From Breast Cancer Says I Don't Know How Many Months I Have Left
सिंगर साराह हार्डिंग - फोटो : Instagram

वो आगे कहती हैं कि, 'मैं एक या दो ग्लास वाइन भी पी लेती हूं क्योंकि ऐसा करके मुझे आराम मिलता है। मैं उस स्टेज में हूं जहां मुझे नहीं पता कि मेरे पास कितना टाइम बचा है। क्या पता मैं सबको सरप्राइज कर दूं लेकिन अभी मैं ऐसे ही जीवन जी रही हूं।' कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान ही साराह को पता चला कि वो सेप्सिस की बीमारी से भी ग्रसित हैं।

विज्ञापन
Singer Sarah Harding Suffering From Breast Cancer Says I Don't Know How Many Months I Have Left
सिंगर सराह हार्डिंग - फोटो : Instagram

साल 2002 में साराह हार्डिंग उस समय लाइमलाइट में आईं, जब उन्होंने पॉपस्टार्स नाम के एक टैलेंट शो में हिस्सा लिया था। इसके बाद साराह ने कई हिट गाने दिए। जिस बैंड का साराह हिस्सा थीं, 2012 में वो एक फिर से साथ आये लेकिन साल भर में ही 2013 में इस बैंड को बंद करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज भी किए और 2017 में वो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' की विजेता बनी थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed