{"_id":"604eef1f8ebc3e591536e4d3","slug":"hollywood-film-avatar-is-the-world-highest-grossing-film-avengers-endgame-jurassic-world-titanic-also-on-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी अवतार, इन फिल्मों ने भी किया रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी अवतार, इन फिल्मों ने भी किया रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड हो या बॉलीवुड सिने जगत में फिल्में तो सभी जगह बनती हैं। साथ ही हर फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जाती है, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो दुनिया में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती हैं और एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड सेट कर देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार' के साथ। इसे चीन में दोबारा रिलीज किया गया है।
2 of 7
अवतार
- फोटो : Avatar
'अवतार' ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के तहत करीब 20 हजार 368 करोड़ रुपए यानी 2.802 बिलियन डॉलर की धमाकेदार कमाई करके सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ अवतार ने 20 हजार 332 करोड़ रुपए यानी 2.797 बिलियन डॉलर का व्यापार करने वाली 'अवेंजर्स एंडगेम' को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा कई और भी मूवीज हैं, जिन्होंने अपने-अपने समय में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
3 of 7
द अवेंजर्स
- फोटो : The Avengers
साल 2015 में डायरेक्टर जॉस व्हेडन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 'द अवेंजर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 9799.14 करोड़ रुपए बटोरे थे। यह छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। मल्टीस्टारर फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया था। इंडिया में भी इसने अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जुरासिक वर्ल्ड
- फोटो : Jurassic World
साल 2015 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड' की कमाई 10837.46 करोड़ रुपए रही थी। इसके डायरेक्टर कोलिन ट्रेवोरो थे। जुरासिक वर्ल्ड डायनासोर्स एक जानवर द्वारा मचाई गई तबाही पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक पालतू डायनासोर बाहर निकलकर कहर ढाता है। उसे काबू करना और उससे जान बचा पाना सभी के लिए असंभव साबित होने लगता है। इस फिल्म का भारत में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। सभी बड़े सिनेमाघरों में इसे स्क्रीन मिली थी।
विज्ञापन
5 of 7
स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस
- फोटो : Star Wars The Force Awakens
'स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस' को भी साल 2015 में ही रिलीज किया गया था, जिसके निर्देशक जेजे अबराम्स थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13368. 37 करोड़ रुपए रहा था। साइंस फिक्शन वाली सुपरहीरो फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 13 हजार 336 करोड़ रुपए का व्यापार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।