सब्सक्राइब करें

‘अवतार-फायर एंड ऐश’ और ‘एनाकोंडा’ के लिए कैसा रहा शुक्रवार? कमाई के मामले में कौन रहेगा आगे?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:41 PM IST
सार

Hollywood Movie Avatar Fire and Ash Vs Anaconda Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं गुरुवार को फिल्म ‘एनाकोंडा’ रिलीज हुई। जानिए, इन दोनों हॉलीवुड फिल्मों में से कौन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आगे रही? 

विज्ञापन
Anaconda Vs Avatar Fire and Ash Hollywood Movie Friday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पहले से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद थी। क्रिसमस के मौके पर हॉलीवुड फिल्म ‘एनाकोंडा’ भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंच गई। दोनों फिल्मों में से शुक्रवार को दर्शकों ने किसे ज्यादा पसंद किया। किसका कलेक्शन ज्यादा रहा? जानिए।

Trending Videos
Anaconda Vs Avatar Fire and Ash Hollywood Movie Friday Box Office Collection
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने आठवें दिन की कितनी कमाई
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने सैकनिल्क के अनुसार शुक्रवार को यानी रिलीज के आठवें दिन 4.47 करोड़ रुपये बटोरे हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 113.97 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म क्रिसमस से पहले ही 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anaconda Vs Avatar Fire and Ash Hollywood Movie Friday Box Office Collection
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भारतीय दर्शकों को क्यों पसंद आई ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट की है। यह ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी किस्त है। तीसरे पार्ट में दर्शकों को इसके विजुएल्स काफी अच्छे लगे। एक अलग तरह की कहानी दर्शकों को देखने को मिली। इस फिल्म में जेक सुली के किरदार में सैम वर्थिंगटन, नेयतिरी के रोल में जोई सलडाना जैसे चर्चित एक्टर नजर आए।

Anaconda Vs Avatar Fire and Ash Hollywood Movie Friday Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पहले दिन के मुकाबले कम हुआ ‘एनाकोंडा’ का कलेक्शन 
सैकनिल्क से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘एनाकोंडा’ ने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 48 लाख रुपये कमाए। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 2.08 करोड़ रुपये हुआ है। इस तरह देखा जाए तो ‘एनाकोंडा’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित रही और कमाई के मामले में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से पीछे रह गई। 

विज्ञापन
Anaconda Vs Avatar Fire and Ash Hollywood Movie Friday Box Office Collection
हॉलीवुड फिल्म 'एनाकोंडा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नहीं पसंद आई ‘एनाकोंडा’ की कहानी 
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘एनाकोंडा’ की कहानी से दर्शक नाराज नजर आए। जबकि यह 1997 की फिल्म ‘एनाकोंडा’ की स्टोरी लाइन पर है। नई फिल्म में चार दोस्त मिलकर अमेजन के जंगल में जाते हैं और 1997 की फिल्म ‘एनाकोंडा’ का रीमेक बनाना चाहते हैं। लेकिन मुश्किल तब खड़ी होती है, जब असल में एक एनाकोंडा से इनका सामना होता है। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर होने के बावजूद कई दर्शक इससे निराश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed