फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, कहा- मेरे पास सबूत मौजूद हैं

Fri, 19 Mar 2021 11:28 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Mar 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie called Brad Pitt bad man said I have proof of domestic Violence
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली

हॉलीवुड के मशहूर सितारे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट कभी सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे। हालांकि दोनों ने सालों पहले तलाक ले लिया था। साल 2016 से एंजेलिना और ब्रैड अलग रह रहे हैं, लेकिन बच्चों की कस्टडी को लेकर ये मामला अभी तक फंसा हुआ है। वहीं एंजेलिना जोली का कहना है कि ब्रैड पिट अच्छे इंसान नहीं है। एंजेलिना ने कहा कि उनके पास ब्रैड पिट के खिलाफ घरेलू हिंसा के पुख्ता सबूत हैं।

Angelina Jolie called Brad Pitt bad man said I have proof of domestic Violence
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - फोटो : Social Media

खबरों की माने तो ब्रैड पिट का व्यवहार उनके बच्चों के प्रति अच्छा नहीं है इसलिए एंजेलिना चाहती हैं कि बच्चों की कस्टडी उन्हें मिले। ऐसे में एंजेलिना कोर्ट में केस लड़ रही हैं। हॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब एंजेलिना और ब्रैड पिट के प्यार की लोग मिसाल देते थे। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी।

Angelina Jolie called Brad Pitt bad man said I have proof of domestic Violence
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर

एंजेलिना और ब्रैड के प्यार को देखते हुए उन्हें नाम दिया गया था 'ब्रैंजलीना'। दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की थी। हालांकि शादी के बाद इनके रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई थीं। अपने रिश्ते के दौरान ये 6 बच्चों के माता पिता बने थे। अब उन्हीं बच्चों की कस्टडी के लिए एंजेलिना और ब्रैड कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angelina Jolie called Brad Pitt bad man said I have proof of domestic Violence
बैड पिट और एंजेलिना जोली

खबरों की मानें तो एंजेलिना ने ब्रैड से अलग होने की वजह उनका दिलफेंक आशिक होना बताया था। साथ ही उनका कहना था कि वो बच्चों के अच्छे पिता नहीं बन पाए और हमेशा उनके साथ गलत व्यवहार किया। बता दें कि जोली और पिट के 6 बच्चे हैं जिनमें 3 को एंजेलिना ने जन्म दिया है वहीं 3 बच्चों को दोनों ने गोद लिया था।

विज्ञापन
Angelina Jolie called Brad Pitt bad man said I have proof of domestic Violence
एंजेलिना जोली - फोटो : Twitter

वहीं अब एंजेलिना का कहना है कि ब्रैड पिट उनके साथ घरेलू हिंसा करते थे और उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं। बता दें कि ब्रैड पिट ने साल 2000 में जेनिफर एनिस्टन से शादी की थी। इसके बाद साल 2005 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में एंजेलिना आ गईं थीं। हालांकि उनकी ये शादी भी सफल नहीं हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed