फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन फैवर्यू ने दिया अरमान मलिक को न्यौता, लॉस एंजलिस में द लॉयन किंग के प्रीमियर में होंगे शामिल

Mon, 08 Jul 2019 11:24 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Mon, 08 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Armaan Malik will meet director Jon Favreau at the premiere The Lion King in Los Angeles
अरमान मलिक और द लॉयन किंग का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इस हफ्ते अमेरिका में और अगले हफ्ते भारत में रिलीज होने जा रही साल की बहुप्रतीक्षित लाइव एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग के लॉस एंजिलिस में होने वाले प्रीमियर के लिए हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर गायकों में से एक अरमान मलिक को फिल्म के निर्देशन जॉन फैवर्यू का न्यौता मिला है। अरमान मलिक इस फिल्म में बच्चों और बड़ों का पसंदीदा गीत हकूना मटाटा गाते नजर आएंगे। हकूना मटटा ऐसा गाना है जिसे बच्चे किसी भी तरह का तनाव भगाने के लिए पिछले ढाई दशक से गाते आ रहे हैं, फिल्म में ये गाना उस समय आता है जब सिम्बा को एक अनजान दुनिया के दो दोस्त अवसाद से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे होते हैं।

Armaan Malik will meet director Jon Favreau at the premiere The Lion King in Los Angeles
the lion king - फोटो : social media

जंगल के राजा मुफासा और उसके बेटे सिम्बा की ये भावनात्मक कहानी पहली बार फिल्मी परदे पर 25 साल पहले उतरी थी। राजसी षडयंत्रों और धूर्त व मक्कार लोगों में घिरे सिम्बा का अपने हौसले और दोस्तों की मदद से सारी मुश्किलों पर फतेह करना ही द लॉयन किंग की कहानी का असली मकसद रहा है। फिल्म को 25 साल पहले सर एल्टन जॉन और संगीतकारों की एक विलक्षण प्रतिभा वाली टीम ने संगीत से सजाया था। हकूना मटटा के अलावा फिल्म के दो और गाने कालजयी हो चुके हैं, जिसमें से कैन यू फील द द लव टुनाईट को अरमान मलिक ने इस बार सुनिधि चौहान के साथ हिंदी में गाया है।

Armaan Malik will meet director Jon Favreau at the premiere The Lion King in Los Angeles
Armaan Malik - फोटो : social media

फिल्म द लॉयन किंग के प्रीमियर का न्यौता मिलने के बाद से अरमान खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात फिल्म के निर्देशक जॉन फैवर्यू से होने वाली है। अरमान कहते हैं, ‘मैं तो फिल्म देखने का मुंबई में इंतजार कर रहा था और सोचिए कैसा लग रहा होगा मुझे जब मुझे अब लॉस एंजेलिस में लॉयन किंग के प्रीमियर पर डिजनी इंडिया टीम का हिस्सा बनने के लिए न्यौता मिल गया है। और, फिल्म के निर्देशन जॉन फैवर्यू से मिलना तो जैसे किसी बच्चे के हाथ में चांद लाकर रख देना है। कोई इससे ज्यादा और क्या मांग सकता है। उनका मैं बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और उनके साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिलना मेरी खुशनसीबी ही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik will meet director Jon Favreau at the premiere The Lion King in Los Angeles
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

आयरनमैन और द जंगल बुक जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके जॉन फैवर्यू ने द लॉयन किंग के इस नए संस्करण क लिए फिल्म मेकिंग की नवीनतम फोटो रियल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और फिल्म के 25 साल पहले रिलीज हुए संस्करण की भावनाओं को वैसा ही रखते हुए इसका कैनवस बहुत विशाल कर दिया है। भारत में ये फिल्म हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल व तेलुगू में भी रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed