हर बार वीकेंड पर अक्सर आप यह सोचते हैं कि क्या करना चाहिए। कई बार बाहर घूमने का प्लान बन जाता है तो कई बार वीकेंड घर पर ही बिताना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका प्लान भी घर पर रहकर वीकेंड बिताने का है तो हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे बैठे कैसे अपने वीकेंड को धमाकेदार बना सकते हैं। दरअसल इस पैकेज में आपको ऐसी पांच फिल्मों की सीरीज के बारे में बताया जाएगा जो आपके वीकेंड को बेस्ट बना देंगे। इन सीरीज में न सिर्फ एक्शन फिल्में बल्कि सस्पेंस और फिक्शन भी शामिल हैं। तो बस आपको अपने मुताबिक एक सीरीज चुननी है और वीकेंड एन्जॉय करना है।
इन 5 फिल्मों की सीरीज से वीकेंड को बनाएं धमाकेदार, एक्शन से लेकर जादू तक है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द एवेंजर्स
मार्वेल की फिल्म सीरीज 'द एवेंजर्स' की कुल 23 फिल्में हैं। जिनमें चार मुख्य तौर से एवेंजर सीरीज की हैं। हालांकि एवेंजर्स को समझने के लिए आपको इसके बाकी किरदारों की फिल्में भी देखनी पड़ेंगी। सभी किरदारों की फिल्म जोड़कर कुल 23 फिल्में होती हैं। इस फिल्म सीरीज की शुरुआत 2012 में हुई थी इसके बाद 2015 में एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन, 2018 में एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर और 2019 में इसका आखिरी पार्ट एवेंजर्स: द एंड गेम रिलीज हुआ था। फिल्म सुपरहीरोज की कहानी है, जिसमें जोरदार एक्शन और फिक्शन का तड़का है। फिल्म के सभी पार्ट्स सुपरहिट साबित हुए हैं।
फाइनल डेस्टिनेशन
फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन के भी पांच पार्ट्स हैं। सभी फिल्में मौत को चकमा देने की कहानी दिखाती हैं। फिल्म में एक शख्स को अंदाजा हो जाता है कि उनकी किसी वजह से मौत होने वाली है लेकिन वो बच जाते हैं। उसके बाद कैसे मौत उनका पीछा करती है, फिल्म की कहानी यही बयां करती हैं। फिल्म टोटल एंटरटेनमेंट का पैकेज हैं। यह सीरीज देखने के बाद आपका भी नजरियां चीजों को देखने के लिए जरूर बदल जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 2000 जबकि पांचवा पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था।
हैरी पॉटर
जे के रोलिंग की किताब पर आधारित फिल्म हैरी पॉटर के कुल 8 पार्ट्स हैं। बता दें कि उसका सातवां हिस्सा दो पार्ट्स में हैं। फिल्म न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी पसंद आएगी। फिल्म जादू से भरी है और बेहद रोमांचित करने वाली है। फिल्म जादूगर हैरी पॉटर के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें उसके कुछ दोस्त हमेशा साथ देते हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2001 जबकि आखिरी पार्ट 2011 में रिलीज हुआ था।
फास्ट एंड फ्यूरियस
अगर आपको कार स्टंटर्स और एक्शन पसंद है तो आप इस फिल्म के दीवाने हो जाएगें। फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस के 8 पार्ट्स हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था जबकि आठवां पार्ट 2017 में। फिल्म कुछ चोरों की कहानी है जो अपनी चोरी के साथ साथ ईमानदारी के लिए भी फेमस हैं। वहीं फिल्म में परिवार को भी बड़ी अहमियत दी गई है।