फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीब परिवार से संबंध रखते थे टॉम क्रूज, फिर ऐसे बने नंबर वन हॉलीवुड स्टार, अनकही बातें

Wed, 03 Jul 2019 12:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 03 Jul 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
known unknown facts about Tom Cruise on his birthday
Tom Cruise - फोटो : social media
लाइफ के किसी मोड़ पर अगर आप तनाव या निराशा महसूस करने लगें तो हॉलीवुड के इस बड़े स्टार की जिंदगी पर एक नजर डालकर देखिए। आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। जी हां अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाने वाले इस अभिनेता का नाम है टॉम क्रूज। टॉप गन, मिशन इम्पॉसिबल सीरीज और अमेरिकन मेड जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज उम्र के इस पड़ाव में भी लाखों लड़कियों के दिल पर दस्तक देते हैं। टॉम आज अपना 56 वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने अपनी लाइफ में संघर्ष से लेकर सफलता का सफर तय किया। 
known unknown facts about Tom Cruise on his birthday
Tom Cruise - फोटो : file photo
एक सामान्य परिवार में जन्मे टॉम क्रूज का बचपन बाकी बच्चों की तरह बिल्कुल भी सामान्य नहीं रहा। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में टॉम क्रूज ने खुलासा किया था कि उनकी फैमिली की आर्थिक स्थिति बचपन में बिल्कुल अच्छी नहीं रही। उनके पिता अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते थे, वह मानते हैं कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सिखा है। महज 11 वर्ष की आयु में उनके पापा उनकी मम्मी से अलग हो गए थे। 
known unknown facts about Tom Cruise on his birthday
tom cruise relationships
घर और खुद का खर्च निकालने के लिए टॉम क्रूज लोगों के Lawn की कटाई-छटाई जैसे काम करने लगे। टॉम कैथोलिक परिवार में पले बढ़े, इसका उन पर ऐसा असर था कि 14 साल की उम्र में वह फादर बनना चाहते थे लेकिन एक दिन फादर के कमरे से शराब चुराते पकड़े जाने पर उन्हें फ्रांसिस्कन सेमिनैरी स्कूल से बाहर कर दिया गया था और उनका पादरी बनने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
known unknown facts about Tom Cruise on his birthday
Tom Cruise - फोटो : file photo
एक दिन टॉम के एक टीचर ने उन्हें एक्टिंग क्लास से जुड़ने के लिए कहा। टॉम ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। एक्टिंग के दौरान उन्हें जब अपनी लाइनें याद करने में परेशानी होती थी तो उन्होंने विजुअल लर्निंग से याद करने पर जोर देना शुरू कर दिया। यह वो समय था जब टॉम को आखिर एक चीज मिल गई थी, जिसमें वो सहज महसूस करते थे। 
विज्ञापन
known unknown facts about Tom Cruise on his birthday
Tom Cruise - फोटो : file photo
छोटे-मोटे रोल करने के बाद साल 1983 में उनकी फिल्म Risky Business को लोगों ने काफी पसंद किया। ये फिल्म हिट रही। इस फिल्म के बाद टॉम क्रूज का स्टारडम शुरू हुआ। आज टॉम की गिनती हॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed