फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेटिजन्स ने सुलझाया एवेंजर्स एंडगेम का रहस्य, आखिर क्यों आयरन मैन ने कहा था-'आई लव यू 3000'

Sat, 29 Jun 2019 08:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Jun 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Netizens Reveals the theory behind Iron Man's I Love You 3000 in Avengers Endgame
Iron Man - फोटो : twitter
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म रिलीज होने के काफी वक्त के बाद भी फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट कम नहीं हो रहा है। ऐसे में फिल्म में आयरन मैन द्वारा बोले गए डायलॉग- 'आई लव यू 3000' के पीछे की थ्योरी लेकर नेटिजन्स सामने आए हैं। 
Netizens Reveals the theory behind Iron Man's I Love You 3000 in Avengers Endgame
Avengers Endgame
दरअसल सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि यूं कि फिल्म का कोई भी जरूरी डायलॉग नहीं कह दिया जाता है। ऐसे में 'आई लव यू 3000' के पीछे भी थ्योरी है। एक ट्वीट में यूजर ने इसके पीछे का गणित बताया कि मार्वल्स की सभी फिल्मों की टाइमिंग मिला कर 3000 मिनट होते हैं। इसलिए इस डायलॉग को फिल्म में रखा गया है।



 
Netizens Reveals the theory behind Iron Man's I Love You 3000 in Avengers Endgame
avengers endgame - फोटो : social media
'आई लव यू 3000' के इस गणित के पीछे रूसो ब्रदर्स का भी बयान सामने आया है और उनका कहना है कि यह एक संयोग है। उन्होनें ऐसा कभी भी नहीं सोचा और जिस वक्त फिल्म सोची गई थी उस वक्त तो सारी फिल्में रिलीज भी नहीं हुई थीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens Reveals the theory behind Iron Man's I Love You 3000 in Avengers Endgame
Avengers: Endgame, Avatar - फोटो : social media

वहीं बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने अवतार को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया है। अवतार ने थिएटर्स में पहली बार रिलीज होने पर 2.749 अरब डॉलर यानी 18957 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, हालांकि फिल्म के दूसरी बार रिलीज होने पर इसने 330 लाख डॉलर का कारोबार और किया। वहीं एवेंजर्स एंडगेम ने थिएटरों में अपनी पहली रिलीज के दो महीने में 2.75 अरब डॉलर कमा लिए हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 19025 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम को कुछ नए सीन्स के साथ फिर से रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed