{"_id":"6328625b383e157c6b099a20","slug":"avatar-james-cameron-re-releasing-film-advance-booking-open-in-hyderabad-chennai-kochi-before-avatar-2-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avatar: इन शहरों में खुली जेम्स कैमरून की जादुई फिल्म की एडवांस बुकिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Avatar: इन शहरों में खुली जेम्स कैमरून की जादुई फिल्म की एडवांस बुकिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अवतार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इस साल की सबसे बड़ी और बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अब कुछ ही समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर में 'अवतार' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अपार सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए बेसबर थे। फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिनों पहले मेकर्स ने फैसला किया था कि 'अवतार' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनते ही सबके चेहरों पर मुस्कान आ गई थी। अब 'अवतार' के दोबारा रिलीज होने से जुड़ी ही एक अपडेट और आ रही है, जो जेम्स कैमरून की फिल्म के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। दरअसल, भारत के कुछ शहरों में 'अवतार' की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।
Trending Videos
2 of 4
अवतार
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के दिलों में फिर से 'अवतार' की दुनिया का जादू जगाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज करने की घोषणा कर लोगों को चौंका दिया था। मेकर्स द्वारा किए गए इस एलान के बाद से ही दर्शक जेम्स कैमरून की इस रचना को दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। यह फिल्म इसी महीने 23 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और 'अवतार' की रिलीज डेट पास आने के साथ ही मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग खोल दी है। भारत में 'अवतार' की एडवांस बुकिंग कुछ ही समय के लिए और कुछ ही शहरों में खोली गई है। इन शहरों में हैदराबाद, कोच्चि और चेन्नई का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अवतार
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक साल 2009 की इस ऑस्कर विजेता फिल्म को 23 सिंतबर को 4K हाई डायनेमिक रेंज में सिनेमाघरों रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के 4K ट्रेलर ने सबकों हैरान कर दिया था। जारी किए गए नए ट्रेलर में इसके फुटेज में काफी सुधार किया गया है। बड़े पर्दे पर फिल्म को दोबारा देखकर लोगों को अलग ही अनुभव होने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलने के एलान ने लोगों को और ज्यादा उत्सुक कर दिया है। लोग लगातार कमेंट कर पूछ रहे हैं कि और शहरों में इसकी एडवांस बुकिंग कब तक खुलेगी। पिछले दिनों जारी किए गए इसके ट्रेलर को 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया था।
4 of 4
अवतार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही 20th सेंचुरी स्टूडियोज ने कुछ ही दिन पहले 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का एक नया पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किया था। इस पोस्टर को जारी करते हुए उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया था कि फिल्म के रिलीज होने में अब सिर्फ 100 दिन रह गए हैं। मेकर्स ने लिखा, ' अवतार: द वे ऑफ वॉटर 100 दिनों में रिलीज होने जा रही है। 16 दिसंबर से सिर्फ सिनेमाघरों में। साल 2009 में इसके पहले पार्ट की रिलीज के समय ही इसके दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया था, लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।